Bihar News-मिस यूनिवर्स 2023 शिप्रा सिंह ने किया वृक्षा रोपण

Bihar News-Miss Universe 2023 Shipra Singh planted a tree
Share News

संवाददाता-राजेद्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर,वैशाली–प्रखंड क्षेत्र के भलुई  पंचायत स्थित भलुई ग्राम में शिक्षाविद जयमंगल राय के धर्मपत्नी सुनैना देवी के निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा सह चौरासी भोज का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 2023 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी शिप्रा सिंह उपस्थित हुई।Bihar News-Miss Universe 2023 Shipra Singh planted a tree

उपस्थित लोगों ने स्व0 सुनैना देवी के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं मिसेज यूनिवर्स शिप्रा सिंह को लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अनेक हरे-भरे फलदार और फूलों के वृक्ष लगाए गए ।मौके पर मिस यूनिवर्स ने कहा कि हरे भरे पेड़ से हमें बहुत सारे फायदे हैं। इससे चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है। एवं स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभदायक है। हर व्यक्ति को अपने आसपास हरे भरे पेड़ लगाने चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद गणमान लोग शामिल हुए ।Bihar News-Miss Universe 2023 Shipra Singh planted a tree

उपस्थित लोगों में सत्य प्रकाश सिंह, मुखिया मजे लाल राय, सेवानिवृत्ति कैप्टन महेंद्र राय ,समाजसेवी अनिल कुमार ,शिक्षाविद्  चतुर्भुज प्रसाद सिंह,  दीपक कुमार,तपसी प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार यादव, राम प्रवेश सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, मनोहर कुमार सिंह, जय मंगल सिंह सहित अनेक लोक शामिल है

Trending News