Bihar News बेतिया में बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

Bihar News Miscreants shot BJP leader in Bettiah, he is undergoing treatment in critical condition.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

बेखौफ अपराधियों ने बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजेपी नेता गोली मार दी है। गोली लगने से बीजेपी नेता घायल हो गए, जिनक जिनकी गंभीर अवस्था में इलाज चल रही है । घायल बीजेपी नेता की पहचान आईटीआई निवासी नागेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। जो बीजेपी के जिला कमिटी सदस्य हैं। घटना बीती रात करीम 8:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी की है।Bihar News Miscreants shot BJP leader in Bettiah, he is undergoing treatment in critical condition.

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता नागेंद्र प्रसाद अपने दरवाजे पर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी बाईक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनके हाथ में लग गई और वह जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले, तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल नागेंद्र प्रसाद को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया ।

Bihar News Miscreants shot BJP leader in Bettiah, he is undergoing treatment in critical condition.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया । बताते चले की करीब एक सप्ताह पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई पान दुकानदार की हत्या का राज अभी खुली भी नहीं पाया है , तब तक बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मार दी । वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुफ्फसील थाना पुलिस जांच करने पहुंच गई। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि एक शख्स को गोली लगी है , जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली जाएगी। घायल और उनके परिजनों से भी पूछाताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उनसे किसी की आपसी दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Trending News