Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मेडिकल कॉलेज का नाम ‘महारानी जानकी कुंवर चिकित्सा महाविद्यालय’ करने को ले महापौर लिखा मुख्यमंत्री को भावुक पत्र

जनवाद टाइम्स 22 July 2024
Bihar news मेडिकल कॉलेज का नाम 'महारानी जानकी कुंवर चिकित्सा महाविद्यालय' करने को ले महापौर लिखा मुख्यमंत्री को भावुक पत्र
Share News
       

संवाददाता -मोहन सिह बेतिया 

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर नगर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण महारानी जानकी कुंवर चिकित्सा महाविद्यालय करने की अपील की है एवं महापौर ने अपनी अनुशंसा को उक्त पत्र के रूप मेप्रेषित किया है।

Bihar news मेडिकल कॉलेज का नाम 'महारानी जानकी कुंवर चिकित्सा महाविद्यालय' करने को ले महापौर लिखा मुख्यमंत्री को भावुक पत्र

महापौर श्रीमती सिकारिया ने अपने भावपूर्ण पत्र में मुख्यमंत्री को निवेदन पूर्वक लिखा है कि आप स्वयं अवगत हैं कि बेतिया मे अंग्रेजी शासन का समर्थन नहीं करने के कारण बेतिया राजघराने को ब्रिटिश हुक्मरानों के कोप का शिकार होना पड़ा। एक षड्यंत्र के तहत 1897 में महज 27 वर्षीया महारानी जानकी कुंवर को बीमार घोषित करते हुए तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने महारानी के निःसंतान होने के कारण बेतिया राज को कोर्ट ऑफ वार्ड्स घोषित कर के निर्वासित कर दिया। तब से 84 वर्ष की लंबी आयु तक करीब 57 वर्षों तक बेतियाराज की महारानी को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित अपने निजी आवास में निर्वासित रहते हुए जीवन व्यतित करना पड़ा था। श्रीमती सिकारिया ने माननीय मुख्यमंत्री को यह भी बताया है कि महारानी जानकी कुंवर जी का 27 नवंबर 1954 को इलाहाबाद के 07 अटैची रोड स्थित ,बेतिया राज के महल में देहावसान हो गया। वही अपने जीवन काल में ही अपनी तत्कालीन प्रजा की चिकित्सा के लिए यह अस्पताल बनवाया था।

Bihar news मेडिकल कॉलेज का नाम 'महारानी जानकी कुंवर चिकित्सा महाविद्यालय' करने को ले महापौर लिखा मुख्यमंत्री को भावुक पत्र

महापौर ने यह भी कहा है कि महारानी जानकी कुंवर सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने का सपना लिए महारानी स्वर्ग सिधार गईं। उन्होंने प्रार्थना पूर्वक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि आपके द्वारा महारानी के सपना के अनुरूप मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का पुनीत कार्य किया गया है। बावजूद इसके करोड़ों का भूखंड बेतिया राज का होने और सदर अस्पताल महारानी के नाम पर स्थापित होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज का नामकरण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया जाना न्यायोचित नहीं होने के साथ बेतिया के लाखों श्रद्धालुओं के मन मे महारानी जानकी कुंवर जी के प्रति श्रद्धा की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। श्रीमती सिकारिया ने अपने उक्त पत्र के अंत लिखा है कि आप लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी से मेरा सादर निवेदन है कि हमारे आदरणीय अभिभावक और जिला प्रसिद्ध समाजसेवी सह वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन शाही के अनुरोध के अनुरूप बेतिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण महारानी जानकी कुंवर मेडिकल कॉलेज के रूप में स्वीकार करने की कृपा की जाय।

Post navigation

Previous: Bihar News-लालगंज प्रखंड के गुड़मिया पंचायत भवन परिसर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न हूआ
Next: Bihar News-पातेपुर के बाजितपुर में बंदरों के आतंक से तीन वार्ड परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.