Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम बोर्ड की बैठक में आपराधिक कांड की आशंका को ले महापौर ने एसपी को लिखा पत्र

जनवाद टाइम्स 19 February 2025
Bihar News Mayor wrote a letter to SP over the possibility of a criminal incident in the Municipal Board meeting
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया सोमवार को नगर निगम कार्यालय में मारपीट जैसी घटना हो जाने को लेकर बेहद दुःखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल 19 फरवरी बुधवार को नगर निगम बोर्ड की आहूत बैठक में सदन के अंदर और बाहर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बेहत चिंतित भी हैं। अनेक पार्षद गण की आपसी गुटबंदी के बीच बैठक के दिन भी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के तैयारी की अनेक निष्पक्ष पार्षदगण विशेष कर महिला पार्षदगण में व्याप्त असुरक्षा की भावना को लेकर भी महापौर चिंतित और परेशान हैं। इसके बाबत महापौर ने पुलिस अधीक्षक डॉ.शौर्य सुमन को पत्र देकर अपनी चिंता को साझा किया है।

Bihar News Mayor wrote a letter to SP over the possibility of a criminal incident in the Municipal Board meeting

महापौर श्रीमती सिकारिया ने उपरोक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि महीनों पूर्व से तनातनी, गुटबंदी और वैधानिक व्यवस्था की जानकारी नहीं होने से मनमानी और दबंगई की स्थिति बन जाने से करोड़ों का आवंटन उपलब्ध रहते विकास कार्यों को तेज करने के साथ नगर निगम के जनता जनार्दन की समस्याओं का भी समुचित निदान नहीं हो पा रहा है।
अब नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन के अंदर और बाहर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी की मिल रही जानकारी को लेकर महापौर ने पुलिस प्रशासन की सजग होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मदद मांगी है। महापौर ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया है कि किया नगर निगम को सालाना प्राप्त होने वाले सैकड़ों करोड़ की आवंटित राशि में से लुट खसोट, उगाही और कमीशनखोरी की युगत या लालच के कारण नगर निगम के कुछ आपराधिक छवि के नगर पार्षद और उनके परिजन भी महीनों से संगठित होकर आक्रामक होते रहे है। महापौर ने लिखा है कि ऐसे आपराधिक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण भी इनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए महापौर ने बताया है कि आरोपित नगर पार्षद का कहना है कि मैंने तो कइयों को महापौर का ‘चमचा’ कहा था। एक ने ही प्रतिवाद किया तो पीटना पड़ा। दोनों तरफ से प्राप्त आवेदन पर नगर पुलिस ने कांड भी दर्ज कर लिया है।

Bihar News Mayor wrote a letter to SP over the possibility of a criminal incident in the Municipal Board meeting

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मुझे और मेरे नगर पार्षद पति श्री रोहित कुमार सिकारिया को अनेक निष्पक्ष नगर पार्षदगण और कुछ अन्य जानकार लोगों द्वारा भी सूचित किया गया है कि कांड को अंजाम देने वाले तत्व बुधवार को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में या बैठक के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में दबंगई दिखाने के उद्देश्य कल से भी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपना संख्या बल बढ़ाने की पूरी तैयारी है।कल की बैठक में आते समय अपने वाहनों में असलहे या अन्य हथियार तक लाने के तैयारी की जानकारी दी गई।

Bihar News Mayor wrote a letter to SP over the possibility of a criminal incident in the Municipal Board meeting

महापौर ने अपने में पत्र में यह भी बताया है कि नगर निगम के अनेक पार्षद गण के विरुद्ध दर्ज आपराधिक वारदात में अनुसंधान तेज करने के साथ दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने में पुलिस प्रशासन की तत्परता बढ़ाने की अपील की है। महापौर के द्वारा अपने इस आवेदन की प्रति डीएम और विभागीय प्रधान सचिव को भी भेजते हुए स्थिति में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Post navigation

Previous: Bihar News भाजपा कोटे के राजस्व मंत्री मंत्री दिलीप जायसवाल के विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर — माले
Next: Bihar News जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.