Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-माली मालाकार कल्याण समिति समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न

जनवाद टाइम्स 1 January 2023
Bihar News-माली मालाकार कल्याण समिति समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

समस्तीपुर/ माली मालाकार कल्याण समिति जिला स्तरीय बैठक समस्तीपुर जिला के कोरबधा स्थित देवराज उत्सव हॉल में आयोजित की गई इस जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता नवल भक्त ने की जबकि मंच का संचालन विनोद भगत ने किया।IMG 20230101 WA0165

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रदेश के प्रतिनिधि में माली मालाकार कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक मुन्ना मलाकार, प्रदेश कमेटी संस्थापक सदस्य प्रेम प्रकाश मालाकार, जेपी सेनानी अशोक आजाद, अजय मालाकार एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में आरंभ में ही आए हुए अतिथियों का सम्मान पूर्व सरपंच राजेश मालाकार एवं बैजनाथ भगत के द्वारा किया गया।

Bihar News-माली मालाकार कल्याण समिति समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न
अपने संबोधन में श्री अशोक आजाद ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर माली मालाकार कल्याण समिति को सशक्त संगठन का निर्माण करना एवं महात्मा फुले एवं माता सावित्री फूलों के आदर्शों एवं सिद्धांतों को माली समाज के सभी लोगों के बीच समाहित करना संगठन का मूल उद्देश्य है। अजय मालाकार प्रखर युवा नेता ने कहा कि संगठन के अभाव में अधिकार की प्राप्ति मुश्किल है। इसके लिए संपूर्ण माली समाज के लोगों को एक साथ आना होगा एवं आवश्यकता पड़ने पर अधिकार की प्राप्ति हेतु संघर्ष का बिगुल भी फूकना होगा। मौके पर विचार प्रकट करने में अरविंद कुमार भक्ता वैशाली जिला अध्यक्ष,अनिल भक्ता,डॉ शत्रुघन भगत,अशोक भगत,नरेंद्र भगत,अमर मालाकार,पप्पू मालाकार, रामाशंकर पूर्व सरपंच,अधिवक्ता वीरेंद्र भगत,रणविजय भगत,दिनेश मालाकार,नरेश भगत,सुनील भगत,अंकिता कुमारी,प्रिंस सैनी सरस्वती कुमारी,रामबाबू भगत, हरिओम त्यागी,विकास मालाकार,दीपक मालाकार,अमरेश भगत,पवन कुमार भगत,अरूण कुमार, राकेश कुमार सुमन,कमलेशवर भंडारी,सुशील मालाकार,विनोद कुमार,राकेश मालाकार गुड्डू,अमित मालाकार सहित सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने अपना अपना विचार प्रकट कर एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि उजियारपुर दिनेश मालाकार को समस्तीपुर माली मालाकार कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष, संगठन मंत्री नवल भक्त, सचिव राजेश भगत,कोषाध्यक्ष रामाशंकर मालाकार, मिडिया प्रभारी प्रिंस सैनी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 15 सदस्यी जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र भगत ने की। सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को उपस्थित समाज के लोगों ने बधाई दी।

Post navigation

Previous: भारत जोड़ो यात्रा जुड़ रहा है देश जुड़ेगा उत्तर प्रदेश आगरा
Next: Ambedkar Nagar News- नववर्ष 2023 के शुभ अवसर पर 101 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झण्डा फहराने का कार्य आरंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.