Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ देना सुनिश्चित कराएं कार्यालय प्रधान–जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 4 July 2023
Bihar News--सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ देना सुनिश्चित कराएं कार्यालय प्रधान--जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी कार्यालयों के प्रधान सहायकों के साथ वैशाली समाहरणालय सभागार में बैठक की गई और कार्यालय में संधारित सभी पंजियों को अद्यतन रखने का निदेश दिया गया। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कुछ कार्यालयों में फे कैशबुक अपडेट नहीं है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जिला से टीम गठित कर उन कार्यालयों की कैशबुक सहित सभी पंजियों की जांच करा लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में अग्रिम पंजी की जांच कर देख लिया जाए कि कौन-कौन कर्मी अग्रिम ले रखे हैं और उसकी वसूली की क्या स्थिति है। डीएम ने कहा कि अगली बैठक में सभी कार्यालय प्रधान इससे संबंधित सूची लेकर आएंगे और जिन लोगों पर भी बकाया है उनके साथ अपर समाहर्ता को एक बैठक कर लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग उस बैठक में उपस्थित नहीं होंगे उन पर थाना के माध्यम से नोटिस कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्रिम का पैसा निकालकर कहां खर्च किया गया है इसकी भी जांच करा ली जाए।IMG 20230704 WA0159

उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय थोड़ी उदारता दिखाते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी को उसके सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ का भुगतान हो जाए यह सुनिश्चित कराएं और इसकी परम्परा शुरू करें।इसके लिए सेवानिवृत्ति के 3 माह पूर्व से ही सभी जरूरी कागजों एवं पेंशन बुक तैयार कराकर संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित कर दिया जाए और इसकी नियमित अनुश्रवण की जाए।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कितने कर्मी हैं जिनका सेवांत लाभ भुगतान अभी तक लंबित है और पेंशन चालू नहीं हुआ है इसका ट्रैकिंग किया जाए और कार्यालय अपने स्तर से लग कर इन मामलों का निष्पादन कराएं। जिलाधिकारी के स्तर पर भी पेंशन अदालत
लगाई जा रही है जिसमें लंबित मामलों को लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि समाहरणालय स्थित कार्यालयों को सुदृढ किया गया है और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हो इसको लेकर कार्यालय में अनुपयोगी सामानों को हटाया गया है और साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहै है। इसी तरह सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी अभियान चलाकर सुदृढ़ीकरण किया जाए और साफ-सफाई रखी जाए। इससे संबंधित प्रतिवेदन फोटो के साथ अगली बैठक में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्यालय बेहतर करेगा उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में वाहनों खासकर मोटरसाइकिल को तीतर-वितर देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की और नियमित रूप से इसकी जांच करने का निर्देश डीटीओ,एमभीआई और एसडीओ को दिया गया।

Bihar News--सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवांत लाभ देना सुनिश्चित कराएं कार्यालय प्रधान--जिलाधिकारी
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,स्थापना उप समाहर्ता-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण, डीएम के ओएसडी मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह,प्रभारी राजस्व शाखा डॉ प्रेणना सिंह, कार्यालय अधीक्षक महेश्वर राय सहित सभी कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News चाचा पलटू राम की तरह अब भतीजा तेजस्वी यादव भी हो गए हैं पलटू राम
Next: Bihar News नगर निगम क्षेत्र के नालों पर अतिक्रमण से जल निकासी व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.