Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News शराब तस्कर का फरार और विदेशी शराब की लूट पुलिस पर बना सवालिया निशान

जनवाद टाइम्स 18 September 2023
Bihar News शराब तस्कर का फरार और विदेशी शराब की लूट पुलिस पर बना सवालिया निशान
Share News
       

संवाददाता-मोहन सिह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया बैरिया थाना की बड़ी कार्यवाही जो अब जिला में चर्चित रूप ले चुका है। बैरिया पुलिस पासवान चौक से 16 सितम्बर शनिवार को एक शराब तस्कर को 87 लिटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करती है और उसे थाना लेकर आती है। जहाँ अग्रतर कार्यवाही करने के पश्चात बैरिया थाना से गिरफ्तार अभियुक्त को बरामद 87 लिटर शराब के साथ एक निजी टैम्पू से एक सहायक अवर निरीक्षक और तीन चौकिदार बेतिया न्यायालय लेकर निकलते हैं।

IMG 20230918 WA0117

किसी कारणवश अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में नहीं लिया जा सका, जिसके बाद बैरिया पुलिस अभियुक्त को लेकर नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा के रास्ते बैरिया जाती है। जहाँ खड्डा के पास चौकिदारों को खरीदारी करने का मन करता है और वो अभियुक्त को छोड़कर खरीदारी करते हैं तब तक संध्या 04:45 मिनट पर अभियुक्त हथकड़ी सरका कर फरार हो जाता है। जिसे देखकर तीनों चौकीदार अभियुक्त के पीछे दौड़ते हैं पर अभियुक्त फरार हो जाता है। वहीं दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक की प्रश्नवाचक कथित मौजूदगी में टैम्पू में रखा हुआ 87 लिटर विदेशी शराब खड्डा के स्थानीय तत्वों के द्वारा लूट लिया जाता है। जिसका एक विडियो भी वायरल हो गया।Bihar News शराब तस्कर का फरार और विदेशी शराब की लूट पुलिस पर बना सवालिया निशान

एक तरफ अपनी गुप्त सूचना पर 87 लिटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर रोहन कुमार पिता स्व. शिवजी प्रसाद इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 15, नगर थाना बेतिया को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि न्यायालय ले जाने और वापस आने के दरम्यान टैम्पू से फरार हो जाने और जप्त शराब असामाजिक तत्वों के द्वारा लूट लिए जाने को लेकर सकते में ही नहीं है बल्कि अपनी कार्यशैली को लेकर भी चर्चा बटोर रही है। स्वयं से पीठ थपथपाना और अभियुक्त को निजी सवारी, दूसरे थाना क्षेत्र के रास्ते ले जाना और खड्डा में सवारी को रोकने की लापरवाही ही उनके कार्यशैली पर तारांकित प्रश्न खड़ा करता है।

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने तीनों चौकिदार लक्ष्मण पासवान, चंदन यादव और आस मोहम्मद पर अनुशासनिक कार्यवाही करने की बात कही है। वहीं कथित रूप से उपस्थित अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार पर भी जांच कर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। बैरिया पुलिस ने शराब बरामद और तस्कर रोहन कुमार के ऊपर 283/23 कांड दर्ज किया ही था और जब वह पुलिस अभिरक्षा में फरार हो गया और शराब असामाजिक तत्वों द्वारा लूट लिया गया तो एक अन्य प्राथमिकी 284/23 दर्ज कर अपनी अग्रतर कार्यवाही और छापेमारी शुरू कर दी है। जिसमें विडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 6 लोगों को शराब लूटने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

शराब लूटने में बैरिया थाना के बगही लमोइया टोला, वार्ड नंबर 15 के मैनेजर पटेल उम्र 60 वर्ष पिता स्व. कंचन पटेल, रुपेश कुमार उम्र 24 वर्ष पिता रविन्द्र चौधरी, दुखी चौधरी उम्र 58 वर्ष स्व. गोपाल चौधरी, बगही रतनपुर, वार्ड नंबर 17 वकील चौधरी उम्र 50 वर्ष पिता स्व. जीता चौधरी, वार्ड नंबर 19 के सुरज चौधरी उम्र 20 वर्ष पिता ननकी चौधरी और नौतन थाना के पुरन्दरपुर वार्ड नंबर 15 के विजय ठाकुर उम्र 45 वर्ष पिता स्व. नगीना ठाकुर को विडियो फुटेज से शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सुरज चौधरी का पूर्व से बैरिया थाना में अपराधिक इतिहास दर्ज है।

उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर माहताब आलम ने भी मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस कर दिया है। जहां उन्होंने फरार तस्कर और लूटने वालों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।Bihar News शराब तस्कर का फरार और विदेशी शराब की लूट पुलिस पर बना सवालिया निशान

छापेमारी टीम में योगापट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा, बैरिया थाना के अवर निरीक्षक उपेन्द्र यादव, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रमेश कुमार व मिथिलेश कुमार, नौतन थाना के अवर निरीक्षक अमरजीत भारद्वाज, बैरिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक पन्ना लाल राम , जलेश्वर भगत और संजय कुमार आदि शामिल हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News मवेशी चराने के विवाद में गोली मारकर हत्या, कानून व पुलिस का भय अपराधियों में हो रहा है कम
Next: Bihar News नौतन पुलिस में शराब तस्कर को देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.