Bihar News इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू किया सरसों तेल का कारोबार आदर्श उधमी बने सिद्धांत

Bihar News Left engineering job and started mustard oil business, Siddhant became an ideal entrepreneur
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा के रहनेवाले सिद्धांत मैकेनिकल इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ अब सरसों तेल के प्लांट से अच्छी-खासी आय अर्जित कर रहे हैं और साथ ही कई युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।

Bihar News Left engineering job and started mustard oil business, Siddhant became an ideal entrepreneur
दरअसल बगहा के भैरोगंज नड्डा के रहेनवाले सिद्धांत राज ने एक लाख रुपए महीने की नौकरी छोड़ नड्डा ब्रांड नाम से कच्ची घानी सरसों तेल का कारोबार शुरू किया और तीन साल के अंदर ही उसे बाजार में स्थापित कर डाला। आज नड्डा सरसों तेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है और जल्द ही अमेजन पर भी मिलने लगेगा।
युवा उद्यमी सिद्धांत राज ने बताया कि वो स्थानीय किसानों से सरसों खरीदते हैं और उन्हें बाजार से ज्यादा रेट देते हैं।इससे किसानों को अपना उत्पादन बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है और मुझे भी आसानी से कच्चा माल मिल जाता है।

Bihar News Left engineering job and started mustard oil business, Siddhant became an ideal entrepreneur

सिद्धांत अपने कारोबार से बेहद ही खुश हैं और बताते हैं की मेरा बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। बाजार में नड्डा ब्रांड सरसों तेल की इतनी डिमांड है कि कई बार मैं मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पाता हुँ।मेरा यह बिजनेस नौकरी से अच्छा इसलिए है कि अब मेरे बाद आनेवाली पीढ़ी को अपने भविष्य के लिए सोचने की जरूरत नहीं है।

Trending News