Bihar news बेतिया में किसान सभा ने रेल रोका

Bihar news बेतिया में किसान सभा ने रेल रोका
Share News

Bihar news बेतिया में किसान सभा ने रेल रोका
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संयुक्त किसान मोर्चा तथा बिहार राज्य किसान सभा के पश्चिम चंपारण जिला काउंसिल के नेतृत्व में आज बेतिया में अवध एक्सप्रेस जो बरौनी से बांद्रा को जाती है उसको प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया । पुलिस काफी मशक्कत किसानों को हटाने के लिए करती रही । लेकिन प्रदर्शनकारी रेलवे लाइन से हटने को तैयार नहीं थे । अंत में जबरदस्ती पुलिस बल के सहारे प्रदर्शनकारियों को रेल की पटरी से हटाकर गाड़ी का परिचालन शुरू हुआ l

 

IMG 20211018 WA0059प्रदर्शनकारी किसान सभा तथा सीटू के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि लखीमपुर खीरी के किसानों का हत्यारा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर हत्या के मुकदमे में जेल भेजा जाए । क्योंकि यह स्पष्ट हो चुका है कि निहत्थे और शांतिमय किसानों पर थार गाड़ी द्वारा किसानों को रौंद देना यह जालियांवाला बाग की घटना से कोई कम नहीं है । ऐसी स्थिति में उनका लड़का आशीष मिश्रा का दोस्त अंकित दास तथा सुमन जायसवाल सहित अन्य सभी हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ।

 

Bihar news बेतिया में किसान सभा ने रेल रोकालखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या की घटना के खिलाफ आज पूरे देश में रेल रोको आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है । इस रोशनी में बेतिया में अवध एक्सप्रेस को किसान सभा तथा सीटू के साथियों ने रोका इस अवसर पर किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , किसान सभा के जिला मंत्री चांदीसी प्रसाद यादव , किसान सभा के जिला काउंसिल के सचिव राधा मोहन यादव , किसान सभा के मोहम्मद वहीद , जवाहर प्रसाद , बबलू दुबे , दोवा हकीम साहब तथा सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव राज्य कमेटी के सदस्य नीरज बरनवाल , नौजवान सभा के जिला मंत्री मोहम्मद हनीफ आदि लोगों ने इस रेल रोको कार्यक्रम में भाग लिया ।

Trending News