Bihar News : पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त रखना मेरी प्राथमिकताओं में ऊपर:गरिमा

Bihar News: Keeping the entire municipal corporation area free from waterlogging is top of my priorities: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लंबे समय तक मानसून सुखा गुजर जाने के बीच सोमवार की रात से सुबह तक बरसात हुई। वर्षा धमने के साथ जल निकासी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी और जल निकासी की बाधा दूर करने का आदेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दिया। इसके बाद सफाई निरीक्षक और सिटी मैनेजर भी जल निकासी व्यवस्था पर एक्टिव हो गए। वही महापौर श्रीमती सिकारिया ने भी दल बल के साथ पहुंच कर कार्य का औचक निरीक्षण किया।

Bihar News: Keeping the entire municipal corporation area free from waterlogging is top of my priorities: Garimaइस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाए रखना मेरी प्राथमिकताओं में ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने भोला बाबु कैम्पस से लेकर वीणा फार्मेसी के पास हुए जल जमाव की सफाई और कमलनाथ नगर का पानी स्वयं निकलवाया। वही सुप्रिया रोड, रेलवे लाईन के पास के मुख्य नालों से सिल्ट, कचरा और काफी उपजे जलकुंभी को हटवा कर जल निकासी को सुगम बनाया।

Bihar News: Keeping the entire municipal corporation area free from waterlogging is top of my priorities: Garima

मौके पर नगर उपायुक्त के साथ नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय रही।

Trending News