Bihar News: काशीपुर RPS कॉलेज में MLC प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान

Share News

वैशाली जिले के काशीपुर स्थित RPS कॉलेज परिसर में तिरहुत एमएलसी उम्मीदवार भूषण झा के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG-20260319-WA0019
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: काशीपुर (वैशाली )

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने Bhushan Jha का फूल-माला एवं बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भूषण झा ने उपस्थित लोगों को कलम, डायरी एवं बैग देकर सम्मानित किया।

काशीपुर RPS कॉलेज में एमएलसी प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान समारोह, शिक्षक और प्रोफेसर स्वागत करते हुए

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कई बार एमएलसी प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष की स्थिति बनी रहती है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों का सही तरीके से पालन नहीं होने से भविष्य में अन्य उम्मीदवारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूषण झा ने कहा कि वे अपने वादों पर पूरी तरह अडिग हैं और शिक्षकों की समस्याओं को हर संभव दूर करने का प्रयास करेंगे।

काशीपुर RPS कॉलेज में एमएलसी प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान समारोह, शिक्षक और प्रोफेसर स्वागत करते हुए

कार्यक्रम में महावीर सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता विजेंद्र कुमार, अनिल कुमार सुमन, सुरेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, दीपक नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You may have missed