Bihar news पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाना नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:गरिमा

Bihar news It is an important responsibility of the Municipal Corporation Administration to save the entire Municipal Corporation area from water logging: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाना नगर निगम प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। मंगलवार को शहर में बरसात के जारी रहने के बीच श्रीमती सिकारिया ने सघन शहरी क्षेत्र के खुदाबख्त चौक,संत कबीर चौक,पॉवर हाउस चौक आदि के समीप बरसाती पानी की सुचारू निकासी में समस्या होने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची महापौर ने सफाई निरीक्षक और चलंत सफाई कार्यबल को दिन रात सजग रहने का आदेश दिया।Bihar news It is an important responsibility of the Municipal Corporation Administration to save the entire Municipal Corporation area from water logging: Garima

इसके साथ ही नगर निगम की महापौर ने कहा कि आज की बरसात में कुछेक स्थानों पर अपवाद को छोड़ कर सुचारू जल निकासी में कोई समस्या नहीं सामने आई है। उन्होंने नाले नालियों में कूड़ा कचरा डालने वालों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिया। मौके पर नगर निगम के सफाई निरीक्षक मोहमद तबरेज, जुलुम साह आदि जल निकासी में मुस्तैदी करते देखे गए। महापौर ने इसी तरह की मुस्तैदी पूरे बरसात के मौसम में दिखाने का निर्देग दिया।

Bihar news It is an important responsibility of the Municipal Corporation Administration to save the entire Municipal Corporation area from water logging: Garima

श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि बरसात के जारी मौसम में सुचारू जल निकासी बनाए रखने के लिए चलंत दल और सफाई निरीक्षकों को लगातार सजगता बरतते हुए संवेदनशील चिन्हित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का आदेश दिया।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News