Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भारतीय संसद से विपक्षी सांसदों का निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने किया विरोध मार्च

जनवाद टाइम्स 23 December 2023
Bihar News India Coalition holds protest march against suspension of opposition MPs from Indian Parliament
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय संसद से विपक्षी सांसदों का निलंबन जारी है. के खिलाफ इंडिया गठबंधन के आह्वान पर बेतिया में भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ता सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेत्तृत्व में रेलवे स्टेशन से विरोध मार्च शहीद पार्क पहुंचे वहा इंडिया गठबंधन के अन्य पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिल पुरे शहर में विरोध मार्च किया, विरोध मार्च के दौरान लोकतंत्र की हत्या नही सहेंगे, संविधान पर हमला नहीं सहेंगे, हिटलर शाही नहीं चलीं तो मोदी शाही नहीं चलेगी, जो हिटलर का चाल चलेगा, वह हिटलर की मौत मरेगा, 144 सांसदों का निलंबन वापस लो आदि नारा लगा रहे थे,।

Bihar News India Coalition holds protest march against suspension of opposition MPs from Indian Parliament
कलेक्ट्रेट के सामने सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की सरकार से जबाब मांगने के मामले में इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का निलंबन कभी नहीं हुआ था. इसलिए इस निलंबन को अभूतपूर्व कहा जा रहा है.फिलहाल मौजूदा सत्र में जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें महुआ माजी जैसी नई सांसद से लेकर मनोज झा, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी में फ़ारूक़ अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी, डिंपल यादव जैसे पुराने और दिग्गज सांसद शामिल हैं।

Bihar News India Coalition holds protest march against suspension of opposition MPs from Indian Parliament
आगे कहा कि मोदी सरकार ‘विपक्ष मुक्त’ संसद देखना चाहती है. इसीलिए उसने ये कदम उठाया है. ऐसा करके मोदी सरकार ने ‘लोकतंत्र का गला घोंटा’ है.
मोदी सरकार ‘विपक्ष मुक्त’ देश की बात इसीलिए करती है ताकि अपनी ‘मनमानी’ कर सके. विधायक ने इसे संसद और लोकतंत्र पर ‘हमला’ बताया है. सरकार ‘विपक्ष मुक्त’ संसद चाहती है ताकि अहम बिलों को मनमाने ढंग से पारित करा सके. सरकार संसद की सुरक्षा को नजरअंदाज कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

Bihar News India Coalition holds protest march against suspension of opposition MPs from Indian Parliament
कांग्रेस जिला अध्यक्ष साहब हुसैन अंसारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे की जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति की जिला मंत्री चांदसी यादव
भाकपा माले जिला नेता फरहान राजा, अच्छेलाल राम सीता राम राम संजय राम संजय मुखिया इस्लाम मियां जवाहर प्रसाद सुरेंद्र चौधरी नवीन प्रसाद मुखिया आज नेताओं ने सभा को संबोधित किया सभा का अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar News जिला भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन
Next: Bihar News बहुअरवा क्रिकेट टीम विजयी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.