Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पिछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 14 ट्रक एवं 02 हाइवा पकड़े गए

जनवाद टाइम्स 7 June 2023
Bihar News-पिछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 14 ट्रक एवं 02 हाइवा पकड़े गए
Share News
       

 संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्राप्त निदेश के आलोक में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात्रि के आठ बजे गुगल मीट के द्वारा समीक्षा की जा रही है और इसमें और सख्ती करने का निर्देश दिया जा रहा है।Bihar News-पिछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 14 ट्रक एवं 02 हाइवा पकड़े गए

आज की गयी गुगल मीट की समीक्षा में बताया गया कि पिछले चौबिस घंटे में जिला भर में कुल 137 छापेमारी करायी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि कल 10:00 बजे दिन से रात्रि 08:00 बजे तक 43एवं रात्रि 08:00 बजे से आज 10:00 बजे तक 39छापेमारी अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों और अंचलों के द्वारा की गयी है। इस दौरान एसडीपीओ हाजीपुर एवं वैशाली थाना के द्वारा 10 ट्रक एवं 02 हाइवा को ओवरलोडिंग के मामले में पकड़ा गया है।इनका चालान भी फेल पाया गया है।ये सभी गाड़ियां रेवा रोड की तरफ से आ रही थी।इसके अतिरिक्त्त गंगा ब्रिज थाना के द्वारा 02 गाड़ियां पकड़ी गई है।जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि इन गाड़ियों के सीजर की प्रक्रिया की जा रही है।इसके बाद इन सभी पर फाईन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जगह इन्ट्री प्वाइंट पर चेकिंग को सख्त किया गया है और सीसीटीवी के द्वारा लगातार मोनेटरिंग की जा रही है।उनके द्वारा खुद पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी भी देखा जा रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 38 छापेमारी करायी गई है।गूगल मीट में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी से इस बावत पूछताछ की गई जिसमे बताया गया कि एक गाड़ी कटहरा ओपी के द्वारा चालान फेल होने पर पकड़ा गया है,जिसकी जांच की जा रही है।

Bihar News-पिछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 14 ट्रक एवं 02 हाइवा पकड़े गए
महनार एसडीओ ने बताया कि यहाँ कुल 17 छापेमारी की गयी है। सभी पथों एवं घाटों पर चौकसी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अनुमंडल अंतर्गत अवैध परिचालन नही पाया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर,गांधी सेतु सहित सभी मार्गो पर हो रहे परिचालन पर नजर रखी जा रही है साथ हीं रात्रि पहर सभी प्रमुख पथों पर गश्ती बढ़ायी गयी है।भगवानपुर में 02 गाड़ी पकड़ी गई है।दोनों गाड़ी रेवा रोड से आ रही थी। खनन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी घाटों पर नजर रखा जा रहा है और लगातार घाटों पर भ्रमण किया जा रहा है।

Bihar News-पिछले 24 घण्टे में बालू के अवैध परिचालन में 14 ट्रक एवं 02 हाइवा पकड़े गए
जिलाधिकारी के द्वारा लगातार सख्ती बनाये रखने और यही मोमेंटम कायम रखने का निर्देश दिया गया।
गुगलमीट में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।

Post navigation

Previous: Agra News : गुरद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर कमेटी ने महापौर हेमलता दिवाकर का किया स्वागत
Next: Bihar News–श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर स्तूप निर्माण में लाएं तेजी–सचिव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.