Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा

जनवाद टाइम्स 28 December 2022
Bihar News प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर आज दिनांक-28.12.2022 को जिले के नगर निगम, बेतिया तथा नगर पंचायत, लौरिया अंतर्गत निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 07.00 बजे से पूरी तरह से स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा जारी निदेश के आलोक में मतदान का समय पूर्वाह्न 07.00 बजे से अपराह्न 05.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।IMG 20221228 WA0066

प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा नगर निगम, बेतिया तथा नगर पंचायत, लौरिया के विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया गया। उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया तथा मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने हेतु निदेशित किया।

प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सहित मतदानकर्मियों को निदेश दिया गया कि मतदान की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करें, तीव्र गति से मतदान की प्रक्रिया को सम्पन्न करें। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

इस दरम्यान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वोटिंग प्रसेंटेज, मूल पहचान पत्र से मतदान, अंगुली पर स्याही, ईवीएम, बीयू, सीयू, बॉयोमेट्रिक एप, वोटरों की पहचान आदि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी। इसी क्रम में मतदाताओं से भी मतदान केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये विभिन्न मूलभूत सुविधाओं/संसाधनों से संबंधित जानकारी ली गयी।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा बूथों पर प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह चौकन्ना रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने सहित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है। जिला नियंत्रण कक्ष में पांच हंटिंग लाईन के साथ दूरभाष संख्या 06254-245601/245602 पर प्रतिनियुक्त कर्मी निर्वाचन कार्मिकों की उपस्थिति, निर्वाचन प्रक्रिया आदि की जानकारी लेते रहे।Bihar News प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा प्रत्येक बूथों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गयी तथा कुछेक बूथों पर तकनीकी गड़बड़ियों को त्वरित गति से ठीक कराया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-आइए आपका है इंतजार,सज धज कर है बूथ तैयार
Next: Bihar News : भीषण शीतलहर एवं कला के की ठंड पर भारी पड़ा मतदान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.