Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जनहित के कार्यों को बेहतर तरीके से करें कार्यान्वित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 9 September 2024
Bihar news Implement public interest works in a better way: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी।

इस बैठक में भूमि विवाद/शनिवारीय जनता दरबार/पंचायत सरकार भवन, भवनहीन विद्यालय, आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि की भूमि उपलब्धता की स्थिति/डीपीआरसी हेतु भूमि की उपलब्धता की समीक्षा की गयी।

इसके साथ ही बायोमेट्रिक एटेंडेंस/संविदा पर विभिन्न विभागों में नियुक्ति हेतु रोस्टर क्लियरेंस की स्थिति, एचआरएमएस, मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के संबंध में गांवों का चयन, प्रधानमंत्री आवास योजना/मनरेगा योजना/एलएसबीए से संबंधित योजना, मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, पुल-पुलिया की स्थिति/बारिश के कारण टुटे सड़कों की स्थिति, विधायक द्वारा प्राथमिकता के आधार पर अनुशंसित पथों की स्थिति, अनाधिकृत धार्मिक संरचना, नल-जल योजना/सात निश्चय योजना/सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, ओवरलोडिंग, खनन, प्रमादी मीलर, लोक शिकायत निवारण, कब्रिस्तान घेराबंद/मंदिर चहारदीवारी, आपदा (बाढ़, सुखाड़, अग्निशमन), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण/सामुदायिक भवन, मद्य निषेध, आंतरिक संसाधन, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के संभावित बैठक की पूर्व की तैयारी, जिला परिषद के हाट/बाजार/सैरात बंदोबस्ती, आगामी एक वर्ष के लिए प्राथमिकता, बेतिया शहर में यातयात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन, बुडको/नगर निकाय द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को बेहतर तरीके से कार्यान्वित करने हेतु सभी अधिकारियों को विशेष ध्यान देना है। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से कार्यों को सम्पादित करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा साथ ही अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी।

Bihar news Implement public interest works in a better way: District Magistrate

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार के द्वारा किसी योजना के लिए क्या दिशा निर्देश है उसे अक्षरशः अमल में लाना है। साथ ही उसके लिए क्या समय सीमा निर्धारित है यह भी ध्यान में रखना है। काम कैसे होगा इसके लिए पूरी योजना के साथ आगे बढ़ाना है। अगर कहीं कोई दिक़्क़त आती है तो वरीय अधिकारियों से विमर्श करना है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अपनी शिथिलता, उदासीनता और निष्क्रियता दूर कर के मनोयोग के साथ काम करें।एक साल का कार्य योजना बना लें और उसे अमलीजामा पहनाये। जो मामले संवेदनशील है उसे ध्यान से हल करें। कोर्ट से जुड़े हुए जो मामले हैं उसका हल हुआ है कि नहीं इसे भी ट्रैक करते रहे। अगर वरीय पदाधिकारियों से किसी मदद की ज़रूरत हो तो बेझिझक बोले।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है और वह कभी भी हो सकता है। ऐसे में आप लोग ध्यान पूर्वक यह तय करें कि उनको कौन सा अनुमंडल, कौन सा गाँव तथा कौन सी योजना दिखाना चाहिए। जहाँ रोड ख़राब है उसे भी सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास करें। साथ ही हेलीपैड की व्यवस्था भी देखें जिससे की आने-जाने में कोई दिक़्कत न हो।Bihar news Implement public interest works in a better way: District Magistrate

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे ज़िले में 303 पंचायत है। हर पंचायत में पंचायत भवन बनने हैं। आप लोगों को यह देखना है कि कहाँ पंचायत भवन बन चुके हैं। कहाँ अभी बनना है और कहाँ के लिए स्वीकृति लेना है। जहाँ पंचायत भवन बनना है उस संबंधित पंचायत के बारे में अंचल स्तर पर सारे पदाधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए जिससे कि समन्वय में आसानी हो।

उन्होंने निर्देश दिया कि थानास्तर, अनुमंडलस्तर पर नियमित रूप से प्रभावी जनता दरबार का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। थानास्तर के जनता दरबार में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष एक साथ बैठक मामलों को सुनें और उसके निराकरण की दिशा में कारगर कार्रवाई करें। इसके साथ ही जनता दरबार के मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक एटेंडेंस लगाना जरूरी है। इस संदर्भ में सभी कार्यालय प्रधान/आईटी मैनेजर इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एनएच, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलियों की मरम्मति अनिवार्य रूप से कराएं। सड़क, पुल-पुलियों आदि के निर्माण में गुणवता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एनएच को बगहा-वाल्मीकिनगर पथ में बगहा शहर से 3-4 किलोमीटर की क्षतिग्रस्त सडक को अविलंब दुरूस्त करने का निर्देश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी इस कार्य का अनुश्रवण करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि अनाधिकृत धार्मिक संरचना निर्माण को लेकर अधिकारी सजग एवं सतर्क रहेंगे। नजर बनाकर रखेंगे। अनाधिकृत धार्मिक संरचना के निर्माण की सूचना मिलने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मामला है, इसमें लापरवाही नहीं बरती जाय।

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन नहीं करने अथवा धीमी प्रगति वाले एजेंसी को शोकॉज करें। सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई करें।

Bihar news Implement public interest works in a better way: District Magistrate
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, शंभु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news शिक्षा और शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन है भाजपा जद यू की नीतीश सरकार : माले
Next: Bihar news महापौर से तय एजेंडे में नगर आयुक्त द्वारा छेड़ छाड़ को ले 10 सितंबर को तय नगर निगम बोर्ड की बैठक स्थगित

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.