Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लंबित अभिश्रवों का करें अविलंब भुगतान : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 3 July 2024
Bihar news: Immediate payment of pending hearings under Lok Sabha General Election 2024: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों के विरूद्ध प्राप्त अभिश्रव के सत्यापन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गयी।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन के अवसर पर कराये गये कार्यों का भुगतान अविलंब करना है। भुगतान करने की गति धीमी है, जिसे तत्परतापूर्वक बढ़ाने की आवश्यकता है। उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी इसे अत्यंत ही गंभीरता से लें और लंबित अभिश्रवों का नियमानुसार भुगतान अविलंब कराना सुनिश्चित करें।

Bihar news: Immediate payment of pending hearings under Lok Sabha General Election 2024: District Magistrate

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के अधिकारी आज शाम तक लंबित अभिश्रवों को सत्यापित करते हुए निर्वाचन शाखा को उपलब्ध करायें ताकि भुगतान की कार्रवाई की जा सके। साथ ही प्रयास यह करें कि 24 घंटे के अंदर सभी लंबित अभिश्रवों का भुगतान हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिश्रव सत्यापित करने के साथ ही कोषांगों के नोडल पदाधिकारी यह प्रमाण पत्र भी समर्पित करेंगे कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य निष्पादित हुए हैं।

Bihar news: Immediate payment of pending hearings under Lok Sabha General Election 2024: District Magistrate

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, कमलाकांत त्रिवेदी, एस0 प्रतिक, श्रीमती बेबी कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन में बरतें पूर्ण पारदर्शिता : जिलाधिकारी
Next: Bihar news बाल्मीकि नगर में तक्षक नाग का हुआ दर्शन, वन विभाग में रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.