Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-भूमि विवाद से हैं परेशान तो आज चले आइए शिविर भू-समाधान

जनवाद टाइम्स 28 July 2024
Bihar News Two children drowned while taking bath in Pandai river, created chaos
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय भू-समाधान शिविर आज

डीएम-एसपी के साथ एडीएम सभी एसडीएम, एसडीपीओ, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

हाजीपुर,28 जुलाई।
भूमि विवाद संबंधी मामलों के त्वरित समाधान के लिए सोमवार 29 जुलाई को समाहरणालय परिसर, हाजीपुर में जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय भू समाधान कैंप लगाया गया है। कैंप में जिले भर से आए लोगों से आवेदन प्राप्त कर उसके निष्पादन के लिए मौके पर कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

Bihar News-भूमि विवाद से हैं परेशान तो आज चले आइए शिविर भू-समाधान

कैंप में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय के साथ एडीएम, सभी एसडीएम, सभी सीडीपीओ, सभी डीसीएलआर, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे।
जिले के सभी 16 अंचलों के अंचलाधिकारियों को अद्यतन रिपोर्ट के साथ शिविर में बुलाया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।
समाहरणालय परिसर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है। यहां सभी आवेदकों से प्राप्त आवेदन का पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद आवेदक को संबंधित अंचल के काउंटर पर भेजा जाएगा। सभी 16 अंचलों के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कैंप में खुद उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों की जांच और उसका त्वरित निष्पादन करेंगे।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक संयुक्त निर्देश पत्र जारी कर हाजीपुर, महुआ और महनार के एसडीएम, एसडीपीओ तथा डीसीएलआर के साथ-साथ सभी अंचल अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारी को 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से समाहरणालय परिसर में आयोजित भू समाधान शिविर में प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Bihar News-भूमि विवाद से हैं परेशान तो आज चले आइए शिविर भू-समाधान

सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर में कार्यों के निष्पादन के लिए अपने साथ राजस्व कर्मचारी,राजस्व पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं कंप्यूटर सेट के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर को भी लाना सुनिश्चित करेंगे।एसडीएम, डीसीएलआर शिविर में कार्यों के संपादन और सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News शहादत पर याद किए गए भारतीय क्रांति के महानायक चारु मजूमदार
Next: Bihar News-राशन कार्डधारी कृपया ध्यान दें तीन दिन बचा है, बनवा ले आयुष्मान कार्ड

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.