Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news गंडक नदी के पीपी तटबंध की अनियमितता की जांच में लीपापोती हुई तो चुप नहीं बैठेंगे माले विधायक

जनवाद टाइम्स इटावा 12 June 2021
Bihar news If the investigation of irregularities of PP embankment of Gandak river is covered up, the MLA will not sit silent.
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह

बेतिया । भाकपा माले के सिकटा विधायक बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि गंडक नदी पर बने पीपी तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य में बरती गयी अनियमितता की जांच में अगर लिपापोती हुई तो वे चुप नही बैठेंगे। कटाव निरोधक कार्यों में घोर अनियमितता हुई है। क्षेत्रीय राजनेताओं ने भी तटबंधों पर जाकर देखा है। तटबंधों के सुरक्षा से जनमानस,घर-बार,खेत-खलिहान सबकुछ का सुरक्षा है। लेकिन कटाव निरोधक कार्यों में अनियमितता प्रकृति विभत्स व अपराधिक है। विधायक ने कहा कि मामूली जलस्तर बढ़ने से स्टर्ड अनियमितता की सारी बातें सामने आ गई। ऐसे में जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि पर तटबंध की सुरक्षा दाव पर होगी। अगर तटबंध को नुकसान हो गया,तब सैकड़ों गांव की आवाम तबाह हो जाएगी। खेत-खलिहान सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। जानमाल की खतरा हो सकती है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों पर कार्रवाई में बिलंब हो रही है। कटाव निरोधक कार्य में अब ना सुधार संभव है,ना मौसम अनुकूल है। विधायक ने बाढ़ एक्सपर्टों की अनुभव की बात साझा करते हुए कहा कि अगर एक बार कैरेटिंग के दौरान गड़बड़ी व त्रुटि हो गई,तब उसमें सुधार करने के लिए पूरे कैरेंटिंग खोलना पड़ता है। ऐसे में अब बोल्डर कैरेंटिंग में सुधार संभव नही है। एजेंसियों ने सिड्यूल रेट के बावजूद एंटीरोजन कार्य में धांधली किया है। 15 जून से बाढ़ संघर्षात्मक कार्य का समय शुरू हो जाएगा। इस समय से तटबंधों की सुरक्षा फ्लड फाइटिंग किया जाता है। लगभग 24 करोड़ के तटबंध बचाव के पैकेज को एजेंसिंयों एवं जिम्मेदारों ने लूट खसोट करने काम किया है। स्टर्डों,स्परों के निर्माण व री-स्टोरेशन में कैरेंटिंग वॉयड्स लूट सह बोल्डर लूट का खेल सार्वजनिक हो चुका है। आनियमितता,धांधली व लूट खसोट का खेल क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह व एमएलसी भीष्म साहनी ने भी जाकर देखा है। बात सरकार तक पहुंच चुकी है। विभाग पीपी तटबंध पर कटाव रोधी कार्य में गडबड़ी की सारी हदें जान चुका है। फिर भी कार्रवाई में बिलंब हो रही है।निष्पक्ष रुप से जांच व कार्रवाई के बजाय अगर लिपापोती की खेल की गई तो वे (माले विधायक) चुप नहीं बैठेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar news कोविड में खोए गए अपनों को बलथर चौक पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो-विधायक
Next: Bihar News: चोरी की एक बहुमूल्य धातु की भगवान बुद्ध की मूर्ति के साथ दो मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.