Bihar News खुद का भी पक्का छतदार मकान का सपना पाले गरीबों के लिए “सबके लिए आवास” योजना वरदान:गरिमा

Bihar News "Housing for all" scheme is a boon for the poor who have the dream of owning a house with a permanent roof: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 लाभुकों का मकान तैयार हो जाने पर इनको प्रतिकात्मक रूप में उनके मकान की चाभी और अंतिम किस्त सौंपा गया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि खुद का भी पक्का छतदार मकान का सपना पाले गरीबों के लिए “सबके लिए आवास” योजना एक प्रकार से सरकारी वरदान है।Bihar News "Housing for all" scheme is a boon for the poor who have the dream of owning a house with a permanent roof: Garima

श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपने नगर निगम क्षेत्र के एक भी गरीब का मकान कच्चा नहीं रहने देना हमारा संकल्प है। इसको लेकर जनता को उसका वाजिब हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। वे बुधवार को नगर निगम के महापौर कक्ष में ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ योजना के चौथे किस्त मद में तीस तीस हजार रूपये भुगतान का कागजात 28 लाभुकगण यथा मो. सलाउद्दीन खान, मो. सरफराज खान, अरमान अली, भिखम यादव, ओजैर अहमद, रामप्रवेश ठाकुर, भरत प्रसाद, हजरा खातून, गीता देवी, अब्दुल सलाम, राजेश्वर ठाकुर, मो. सरफुदीन अंसारी, सजादा खातून, जीतेन्द्र कुमार शर्मा, शर्मीला देवी, समसून नेशा, शबनम अब्दुल्लाह, बेबी देवी, तबस्सुम नेशा,मो. कलाम आदि को सौंपने के बाद बोल रहीं थीं। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया के हाथों दूसरी किस्त कुल 57 लाभुकों को एक-एक लाख का अंशदान दिया गया है। जिसमें नगर निगम के विभिन्न वार्डों की लाभुकों में शांति देवी, लीची देवी, रामकली देवी, वाकू साह, पनवा देवी, दिलीप यादव, मोह० एकराम, नंदन यादव, सुनैना देवी, बेगम खातून, सुमित्रा देवी, मो० सलीम मियां, जरीना हकतुम, मालती देवी, सुबोध राम, आशा देवी, शोभा देवी, नथुनी महतो, अध्या महतो, द्रौपदी देवी, राजेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा, शामू राम, लालन पटेल, सहजादी बेगम, संध्या देवी, मो० महरूफ अंसारी, ताहिर आलम, अमाना खातून, जैबुन नेशा, मिसरून नेशा, जलेखा खातून, ओमप्रकाश साह, संजय गिरी इत्यादि के नाम शामिल हैं। इस मौके पर मौजूद रहे नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि आज सबके लिए आवास योजना के विभिन्न स्तर के कुल 85 लाभुक परिवारों के बीच 65.40 लाख की रकम का वितरण किया गया है।Bihar News "Housing for all" scheme is a boon for the poor who have the dream of owning a house with a permanent roof: Garima

इस आयोजन के मौके पर सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, मो. शहजाद, अमित कुमार, साहेब अली, मो. तबरेज, जुलम साह, संजय शर्मा, मो. कजाफी, पार्षद मो. जुबेर आदि की भी सहभागिता रही।

Trending News