Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News माननीय मुख्यमंत्री ने जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में पेंशन राशि हस्तांतरित की

जनवाद टाइम्स 14 June 2025
Bihar News Honorable Chief Minister transferred pension amount directly to the accounts of 4,14,087 pensioners of the district through DBT
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण

पटना में आयोजित कार्यक्रम में आज नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में माह मई 2025 की राशि डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण सहित जिले के अन्य पदाधिकारी जुड़े रहे।Bihar News Honorable Chief Minister transferred pension amount directly to the accounts of 4,14,087 pensioners of the district through DBT

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों के बीच उनके लिए जरूरत के सहायक उपकरणों का वितरण किया। समारोह में प्रखण्ड बेतिया के बरवत सेना पंचायत के जोखू महतो एवं सुरेश महतो, जो दोनों ऑखों से दिव्यांग हैं, के बीच स्मार्ट स्कैन स्टीक (सुगम्य केन) का वितरण किया। इसके साथ ही खुशनन्दन राम को वैशाखी तथा श्रीमती पूनम देवी, श्रीमती बासमती देवी, मोहन महतो, श्रीमती शाहनाज खातुन, इनरदेव पासवान, श्री कैलाश राम आदि को छड़ी (स्टीक) प्रदान किया। स्मार्ट स्कैन स्टीक, स्टीक पाकर लाभुक काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

ज्ञातव्य हो कि समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाएं जैसे-इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन येजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में राशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर कुछ पेंशनधारी अपनी समस्या लेकर आए थे, जिनका अविलम्ब निराकरण के लिए जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया। सहायक निदेशक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के लाभुकों को त्वरित भुगतान हो, इसके लिए सरकार द्वारा नयी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।Bihar News Honorable Chief Minister transferred pension amount directly to the accounts of 4,14,087 pensioners of the district through DBT

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ब्रजभूषण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई
Next: Bihar News ऐतिहासिक पिंजरापोल गौशाला परिसर में 14.90 लाख से बनेगा नया गौपालन शेड: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.