Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की हुई सुनवाई

Bihar News 70 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। समाहरणालय सभागार में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News 70 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया उनमें दिनेश कुमार, सुरेन्द्र राम, देवनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, नसरूल्लाह अंसारी, अली अकबर, विजय कुमार, बिगा हजरा, रामजी धोबी आदि के नाम शामिल हैं।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।Bihar News 70 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending News