Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ऐतिहासिक पिंजरापोल गौशाला परिसर में 14.90 लाख से बनेगा नया गौपालन शेड: गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 June 2025
Bihar News A new cow rearing shed will be constructed at a cost of Rs 14.90 lakh in the historic Pinjrapol Gaushala complex: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि महात्मा गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह काल में नगर में स्थापित पिंजरा पोल गौशाला में गौ-पालन व्यवस्था को और सुविधा संपन्न और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

Bihar News A new cow rearing shed will be constructed at a cost of Rs 14.90 lakh in the historic Pinjrapol Gaushala complex: Garima

सदर एसडीएम की अध्यक्षता वाली गौशाला प्रबंध कार्यकारिणी समिति द्वारा लिखित अनुरोध पर नगर निगम बोर्ड ने गौपालन के लिए अतिरिक्त काऊ शेड निर्माण की योजना को पारित किया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पारित प्रस्ताव के अनुसार कुल 14.90 लाख की लागत से पिंजरापोल गौशाला परिसर के खाली भूखंड पर में गायों सुव्यवस्थित भोजन और आवासन के लिए नए और अतिरिक्त काऊ शेड का नया निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 72 फीट लंबे और 31 फीट चौड़े इस नए काऊ शेड के तीन साइड से ढाई फीट की ऊंचाई में प्लास्टर के साथ पक्की घेराबंदी कराई जाएगी। 72/31 आकर के इसके फर्श की पक्की ढलाई भी कराई जाएगी। महापौर ने बताया कि इस नए गौशाला काऊ शेड में दो उच्च शक्ति और आधा दर्जन निम्न प्रकाश क्षमता फ्लैश लाइट अधिष्ठापन का प्रस्ताव भी नगर निगम बोर्ड द्वारा उनकी अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पारित किया गया है। बोर्ड से पारित प्रस्ताव और प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में जारी कार्यादेश पर अमल तेज करने के लिए महापौर श्रीमती सिकारिया गौशाला प्रबंध समिति के सचिव सुरेश सिंघानिया और नगर निगम के अभियंता सुजय सुमन के साथ कार्यारंभ को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

Bihar News A new cow rearing shed will be constructed at a cost of Rs 14.90 lakh in the historic Pinjrapol Gaushala complex: Garima

इस मौके पर सचिव श्री सिंघानिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के इस ऐतिहासिक धरोहर की बुनियादी समस्याओं का निदान का निर्णय के लिए हमारी पूरी प्रबंध समिति महापौर गरिमा देवी सिकारिया के साथ एक एक नगर निगम पार्षदगण का धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि महापौर महोदया की पहल पर नगर निगम बोर्ड इस ऐतिहासिक धरोहर की अन्य समस्याओं का भी क्रमवार निदान/समाधान करेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News माननीय मुख्यमंत्री ने जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में पेंशन राशि हस्तांतरित की
Next: Agra News : प्रिल्यूड में हुआ “यंग निंजास – 2025 स्वीमिंग समर कैंप” का सफलतापूर्वक समापन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.