Bihar News सौहार्द और हर्षोल्लास से मनाई जाने वाली होली खुशियां बांटने का त्यौहार:गरिमा

Bihar News Holi is a festival of sharing happiness, celebrated with harmony and gaiety: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया के आवास पर जमकर होली मनाई गई। जहां पहुंचे दर्जनों लोगों ने उनको और उनके पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि होली खुशियां बांटने का त्यौहार है। भाईचारे के बीच इसको हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में इसको रंगोत्सव कहा गया है।

Bihar News Holi is a festival of sharing happiness, celebrated with harmony and gaiety: Garima
रंगों का पवित्र त्योहार को ऋतुराज बसंत का संदेशवाहक भी माना जाता है। महापौर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को कई नाम एवं तरीकों से मनाया जाता है। खास बात यह है ब्रज में होली का त्योहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है और उसी दिन से गुलाल से होली खेली जाती है। फाल्गुन मास में इस पर्व को मनाए जाने के कारण इसे फगुआ के नाम से भी जाना जाता है।Bihar News Holi is a festival of sharing happiness, celebrated with harmony and gaiety: Garima

Trending News