Bihar news रफ्तार का कहर

Bihar news havoc of speed
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में चनपटिया प्रखंड अंतर्गत मनुआपुल थाना क्षेत्र के बाबू टोला गुरवलिया गाँव के पास बारातियों से भरी एक बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में तीन की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया और तीन लोगों की इलाज जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है ।इस घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई और कोहराम मच गई ।

Bihar news havoc of speed
यह घटना बेतिया-लौरीया मार्ग में गुरवालिया के समीप की है जहां एक बारात से भरी बोलेरो में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसी अस्पताल बेतिया भेज दिया और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना भेज दिया जबकि तीन लोगों की इलाज बेतिया में ही की जा रही है।

Bihar news havoc of speed

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों मृतक योगापट्टी पट्टी थाना के गोलाघाट डुमरी निवासी बताए गए हैं।बारात गोलाघाट डुमरी से मझौलिया के गढ़वा भोगाडी गाँव गई थी जो गुरुवार की रात्रि करीब 12:00 बजे वापस लौट रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान धर्मनाथ यादव 22 वर्ष पिता रामदेव यादव प्रकाश यादव 55 वर्ष पिता निहाल यादव एवं जनार्दन यादव 50 वर्ष पिता स्वर्गीय जग यादव के रूप में की गई है।

Trending News