Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

वैशाली जिले के हाजीपुर में अधिवक्ताओं ने विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष पर भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह आयोजित किया।
जनवाद टाइम्स 19 March 2026
हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: हाजीपुर ‘ वैशाली

जिला विधिज्ञ संघ भवन स्थित पुस्तकालय सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा भारत माता एवं Swami Vivekananda के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।

IMG 20260319 WA0013

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता प्रह्लाद प्रसाद चौरसिया ने कहा कि भारतीय नववर्ष प्रकृति एवं विश्व कल्याण की भावना का प्रतीक है, जिसे प्रत्येक भारतीय को श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाना चाहिए।

वरीय अधिवक्ता देव कुमार मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म आपसी सौहार्द का संदेश देता है और समाज को एक सूत्र में जोड़ता है। यह धर्म कभी भी भेदभाव नहीं सिखाता।

भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दू नववर्ष सकारात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। यह केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और धर्म का संगम है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म विश्व कल्याण का मार्ग दिखाता है और लोकहित की भावना को सशक्त बनाता है।

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए

कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रीति सिंह ने माँ दुर्गा का भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर शिवजी प्रसाद सिंह, विनय कुमार झा, अमित कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, दिलीप राय, सुरेन्द्र यादव, विजय सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सतीश बबलू, मनोज कुमार सिंह, रमेश उपाध्याय, शंभू शरण, शंभू कुमार यादव, अमरेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता बद्रीनाथ ने की, जबकि संचालन राज कुमार दिवाकर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डी.के. दास द्वारा किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर नववर्ष का स्वागत किया।

Post navigation

Previous: कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
Next: Agra News :आगरा में गैस संकट पर सपा का ‘जवाब दो’ अभियान, डीएम से आमने-सामने सवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.