Bihar News- सोनपुर वंदना घाट पर त्रिवेणी महाआरती का हुआ भव्य आयोजन

Bihar News- Grand event of Triveni Maha Aarti was organized at Sonpur Vandana Ghat.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।

सोनपुर । हरिहर क्षेत्र के पावन भूमि के नमामि भारत वंदना घाट पर शुक्रवार की शाम त्रिवेणी महा आरती का आयोजन किया गया। यह आरती मां तारा सेवा निधि के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री ने किया। इस आरती में शामिल होने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।Bihar News- Grand event of Triveni Maha Aarti was organized at Sonpur Vandana Ghat.

वैदिक श्लोक और शंखनाद के बीच जैसे ही यह आरती शुरू हुआवैसे ही श्रद्धालुओं के जयकारे से संपूर्ण घाट का वातावरण भक्ति से गूंज उठा। आरती के उपरांत आचार्य श्री शास्त्री ने बताया कि पावन गंगा एवं नारायणी नदी को स्वच्छ रखने एवम हरिहर क्षेत्र के पुनरुत्थान के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा को कौनहारा महातृथ्य मैं त्रिवेणी महा आरती का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में प्रत्येक अमावस्या की संध्या सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर इस महा आरती का आयोजन किया जाता है।Bihar News- Grand event of Triveni Maha Aarti was organized at Sonpur Vandana Ghat.

इस मौके पर समाजसेवी अनिल सिंह, लाल बाबू पटेल समेत मंदिर के कई पंडा पुजारी मौजूद रहे। दूसरी ओर इसी क्रम में सोनपुर के सबलपुर भगवती मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद मां भगवती का भोग लगाया गया एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा ने की जबकि अरविंद शर्मा ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया ।

Trending News