Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बडे़ पैमाने पर राहत अभियान चलाए सरकार – माले

जनवाद टाइम्स 3 October 2024
Bihar News: Government should run large scale relief operations in flood affected areas - CPI(ML)
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा है कि पशिचम चंपारण जिला के बाढ़ प्रभावित गांव-पंचायतों में सरकार द्वारा बडे़ पैमाने पर राहत अभियान चलाने की जरुरत है। नीतीश सरकार बाढ़ आपदा प्रबंधन के बारे में बढ़-चढ़ कर घोषणा करने में जुटी है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। हजारों लोग घर से बेघर हो गए हैं लेकिन उन तक भोजन सामग्री और पोल थीन पहुंचाने, नाव की व्यवस्था करने, पशु चारा उपलब्ध कराने तथा मेडिकल कैंप लगाने और फसलों की क्षति के आकलन में सरकार फेल हो गई है। लोग भुखमरी के शिकार हैं। बीमार पड़ रहे लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। नाव के अभाव में आना-जाना भी बाधित है। बैजूआ में नाव के अभाव में समय पर इलाज नहीं कराने से एक महिला की मौत हो गई।

Bihar News: Government should run large scale relief operations in flood affected areas - CPI(ML)
माले नेता ने कहा कि बैरिया के बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत सामग्री , टेंट व अन्य कोई समान तीन दिन बाद तक उपलब्ध नहीं कराया गया। यही हाल बगहा, लौरिया, योगापट्टी,चनपटिया, सिकटा अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में है, सरकार और जिला प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है।

Bihar News: Government should run large scale relief operations in flood affected areas - CPI(ML)
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन से बडे़ पैमाने पर बाढ़ राहत अभियान चलाने तथा अविलंब सभी गांव-टोले में सामूहिक भोजनालय चलाने, शुद्ध पेय जल, पर्याप्त पशुचारा तथा नाव की व्यवस्था करने, मेडिकल कैंप लगाने तथा विस्थापित सभी परिवार के लिए टेंट लगाने की मांग की है। जल्द ही इन मांगों को लेकर प्रखंड व जिलाधिकारी से भी माले के कार्यकर्ता मिलेंगे।

Bihar News: Government should run large scale relief operations in flood affected areas - CPI(ML)

माले नेता ने कहा है कि यह सरकार की बाढ़ आपदा प्रबंधन की विफलता का ही दुखद परिणाम है। यदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से ही जरूरी चीजों का भंडारण, कार्यबल और बडे़ पैमाने पर नाव आदि की व्यवस्था रहती तो इस तरह की अफरा-तफरी नहीं मचती। इसके लिए बिहार और केन्द्र सरकार जिम्मेवार है।

Post navigation

Previous: Agra News- अग्र भामाशाह डॉ. विजय किशोर बंसल संग डॉ. आरपी मंगल और श्रीमती एफआशु मित्तल को मिला अग्रवंश गौरव सम्मान
Next: Bihar News- फिलिस्तीन में एक साल से जारी जनसंहार और तबाही के खिलाफ़ वाम दलों के संयुक्त बैनर तले होगा फिलिस्तीन एकजुटता मार्च-भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.