Bihar News सरकार पश्चिम चम्पारण से पटना जंक्शन तक तथा बेतिया से गोरखपुर तक दो जोड़ी ट्रेन चलाने की गारंटी करें, नहीं तो आंदोलन : इनौस

Bihar News Government should guarantee running two pairs of trains from West Champaran to Patna Junction and from Bettiah to Gorakhpur, otherwise there will be agitation: INAUS
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मांग किया है कि देश की आज़ादी, 1974 आंदोलन जैसे आंदोलनों का केंद्र चम्पारण रहा है। नब्बे के दशक से यहां भाजपा जदयू जैसी पार्टियों ने जड़ जमा रखा है लेकिन पश्चिम चम्पारण से चार घंटे में राज्य के मुख्यालय तक जाने के लिए रेलवे ने अब तक कोई सुविधा नहीं दिया। जबकि यहाँ से केंद्रीय मंत्री तक है ।दशकों से लोकसभा और विधान सभा की सभी सीटें भाजपा जद यू के कब्जे में रही है।

Bihar News Government should guarantee running two pairs of trains from West Champaran to Patna Junction and from Bettiah to Gorakhpur, otherwise there will be agitation: INAUS

पश्चिम चम्पारण वासियों की हमेशा से यह मांग रही है कि यहां से तीन से चार घंटे में पटना राजधानी तथा बेतिया से गोरखपुर तक जाने के लिए कोई गाड़ी रेलवे चलाता लेकिन जनता की आकांक्षाओं से इन लोगों को कोई मतलब नहीं रहा। उन्होंने कहा यहां से एक मात्र ट्रेन बगहा से पटना के लिए जाती है। वह बगहा और नरकटियागंज में ही सवरी से भर जाती है। ऐसे भी यात्री सुविधाओं की उसमें घोर अभाव रहता है। उन्होंने कहा जब परीक्षा, बहाली या कोई खास आयोजन होता है तो छात्र युवाओं को ट्रेन में जगह नहीं रहने से काफी निराशा होती है।

Bihar News Government should guarantee running two pairs of trains from West Champaran to Patna Junction and from Bettiah to Gorakhpur, otherwise there will be agitation: INAUS

ऐसे में बसों में मोटी रकम देना छात्र युवाओं के लिए भारी परेशानी का सबब बन जाता है। यही हाल बेतिया से इलाज के लिए गोरखपुर जाने के लिए लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है।उन्होंने मांग किया है कि सरकार पश्चिम चम्पारण से पटना जंक्शन तक तथा बेतिया से गोरखपुर तक दो जोड़ी ट्रेन चलाने की गारंटी करे। अन्यथा बाध्य होकर छात्र युवाओं के साथ मिलकर इंकलाबी नौजवान सभा आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा।

You may have missed