Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News गरीबों को पांच पांच डेसीमल जमीन दे सरकार:भाकपा-माले

जनवाद टाइम्स 5 August 2023
Bihar News Government should give five decimal land to the poor: CPI-ML
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा पश्चिम चंपारण ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बैरिया प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सभा किया.. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि आज देशव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा-माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ( खेग्रामस) के बैनर से .बैरिय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम निम्नलिखित मांग पत्र सौंपा जो इस प्रकार है।

Bihar News Government should give five decimal land to the poor: CPI-ML
उन्होंने कहा कि जो गरीब जहां बसे हैं का मुकम्मल सर्वे के आधार पर नया वास – आवास कनून बनें तथा सभी भूमिहीनों को 5 डिसमील जमीन और पक्का मकान, हाउसिंग राइट को संवैधानिक दर्जा दिलायी जाय। बैरिया के बगही रतनपुर पंचायत के लमोइया टोला में एक सुस्वामी अशोक प्रसाद स्वयं गैरमजरूवा जमीन खरीद करता है और उसी के बगल में बसे भुमीहीन गरीबों को उजाड़ने के लिए कानूनी तिकड़म कर हाइकोर्ट से उजाड़ने का आदेश लाता है और जिला प्रशासन गरीबों को उजाड़ने के लिए दबाव बनाया है. यह बुलडोजर राज बिहार में नहीं चलेगा. इसे सरकार को वापस लेने के लिए बाध्य किया जाएगा. माले अंचल सचिव सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सिसवा सरैया आदि जगहों पर के महा दलितों को जमीन देकर घर बनाने के मामले में अंचल प्रशासन मौन है. दाखिल खारिज और परिमार्जन में भारी रिश्वत वसूल किया जा रहा है इसपर रोक लगनी चाहिए नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा. उन्होंने कहा मनरेगा में 200 दिन काम, 600 रुपये दैनिक मजदूरी और समय पर भुगतान करायी जाय। सभी बुजुर्गो,विकलांगो और विधवाओं को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाय।

Bihar News Government should give five decimal land to the poor: CPI-MLशिक्षा – स्वास्थ्य के अधिकारों के साथ दलितों-आदिवासियों-मजदूरों गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली दिया जाए। मोजम्मिल हुसैन ने कहा कि दलित आदिवासियों अक्लियत के सम्मान और अधिकारों की गारंटी कराई जाए। सभी गरीब मजदूरों-भूमिहीनों के झोपडि़यों व घरों पर बुलडोजर चलाने व उजाडने पर रोक लगाई जाए एवं सभी ग्रामीण गरीब भूमिहीनों को वास-आवास देने एवं वर्षो से बसे हुए गरीब भूमिहीनों को सर्वे कराकर वासगीत परचा दिया जाय।शिवप्रशन मुखिया ने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा कम वजन राशन देने व किये जा रहे काला बाजारी की जांच कर कारवाई करते हुए प्रत्येक महीना में खाद्यान में गेहूं उसना चावल दाल चीनी किरासन तेल दिलाने की गारंटी करायी जाय।धामू चौधरी ने कहा कि गांवों में भारत स्वच्छता अभियान के तहत पूर्व में बनाए गये शौचालय के लाभुकों को बकाया राशि दिलाने की गारंटी करायी जाय। मौके पर अवध बिहारी पटेल, मुन्ना सिंह, भिखारी बैठा, मोती लाल मुखिया, मेघु पटेल आदि मौजूद थे.

Post navigation

Previous: Bihar News-बिहार विधानसभा की याचिका समिति ने की वैशाली जिला में स्थल अध्ययन यात्रा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : प्रेमी ने प्रेमिका के ही घर पहुंचकर खुद को मारी गोली हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.