अम्बेडकर नगर न्यूज : प्रेमी ने प्रेमिका के ही घर पहुंचकर खुद को मारी गोली हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

Ambedkar Nagar News: Lover shot himself after reaching girlfriend's house, police engaged in investigation
Share News

संवाददाता पंकज कुमार 

अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम समडीह में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका के ही दरवाजे पर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया ।

IMG 20230805 WA0224थाना क्षेत्र राजेसुलतानपुर के ग्राम इटौरी बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय संदीप मौर्य पुत्र रामेश्वर का समडीह गांव निवासी अपनी बुआ की लड़की के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था । संदीप बुआ के परिजनों पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हो रहे थे।जबकि मृतक ने अपनी प्रेमिका के फेसबुक पेज पर मरने से पहले अपनी और अपनी प्रेमिका के तमाम वीडियो, मैसेज, व प्रेमपत्र अपलोड कर दिया था। शनिवार की सुबह लगभग 3:00 बजे संदीप ग्राम समडीह अपनी बुआ के घर पहुंच गया और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जिद करने लगा जिस पर लड़की की मां एवं उसकी भाभी ने विरोध किया और कहा कि आप यहां से चले जाओ तो संदीप जिद करने लगा और कहा कि बिना मिले नहीं जाऊंगा और दोनों को कट्टा दिखाकर धमकाने लगा । लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने तमंचे को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार लिया और मौत को गले लगा लिया इससे सुबह सुबह ही परिजनो के होश उड़ गए और रोने चिल्लाने लगी।

Ambedkar Nagar News: Lover shot himself after reaching girlfriend's house, police engaged in investigation

सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बेचू सिंह यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह भी पहुँचे और अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है शिकायत मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी । मौके से मृतक की जेब से 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस एक तमंचा और एक 315 बोर का खोखा बरामद किया गया । मौके पर आला अधिकारी मौजूद रहे

Trending News