Bihar News-बिहार विधानसभा की याचिका समिति ने की वैशाली जिला में स्थल अध्ययन यात्रा

Bihar News-Bihar Legislative Assembly's petition committee did site study tour in Vaishali district
Share News

 

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।माननीय विधायक लौकहा (मधुबनी)-सह-सभापति, याचिका समिति, बिहार विधानसभा, श्री भारत भूषण मंडल की अध्यक्षता में आठ सदस्यी याचिका समिति के अध्ययन दल-1 के द्वारा वैशाली जिला का परिभ्रमण किया गया और इसी क्रम में परिसदन हाजीपुर में सभी सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त की गई और पदाधिकारियों से इसे और बेहतर करने के लिए विमर्श किया गया।Bihar News-Bihar Legislative Assembly's petition committee did site study tour in Vaishali district

बैठक के पश्चात माननीय सभापति महोदय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पदाधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सभी पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया है। उनकी मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

Bihar News-Bihar Legislative Assembly's petition committee did site study tour in Vaishali districtइस अवसर पर माननीय विधायक वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल भी उपस्थित थे। परिसदन हाजीपुर से निकलकर समिति के सदस्यगण द्वारा गोरौल प्रखंड स्थित एसएफसी के गोदाम एवं पीएचसी गोरौल का निरीक्षण किया गया।

Trending News