Bihar News गरीबों को पांच पांच ड़िस्मिल जमीन और पक्का मकान देने में सरकार विफल:खेग्रामस

Bihar News Government failed to provide five decimal land and permanent houses to the poor: Khegramas
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा बैरिया प्रखंड का सम्मेलन बैरिया के दिवंगत साथी चंड़ी हजरा नगर में संपन्न हुई।
उक्त अवसर पर सम्मेलन उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा था कि 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान दे दिया जाएगा लेकिन मोदी सरकार का घोषणा सफेद हाथी साबित हुआ है। वहीं विधवा, विकलांग और गरीबों को भी पेंशन बहुत कम मिलता है । इससे उनका जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई के दौर में पेंशन कम से कम 3000 रूपया देना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं में लगातार कटौती कर रही है। ऐसे में ग्रामीण गरीबों को संगठित कर बड़े संघर्ष की जरूरत है।

IMG 20230915 WA0222सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले अंचल सचिव सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने घोषणा कर रखा है कि सभी गरीबों को ऑपरेशन बसेरा के तहत पांच पांच ड़िस्मिल जमीन देने की बात है लेकिन गरीब जहां बसें है उनको कागजी प्रमाण देने के बजाय गरीबों को जगह-जगह से उजाड़ा जा रहा है।बैरिया अंचल अधिकारी किसी भी काम को बिना रिश्वत नहीं करते हैं। दाख़िल खारिज और परिमार्जन के नाम पर भारी रिश्वत वसूली की जा रही है। बैरिया अंचल अधिकारी गरीबों के बजाय अमीरों के लिए काम कर रहे हैं। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा अंचल में लूट के खिलाफ संघर्ष चलाएगा । माले नेता नवीन मुखिया ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में गरीबों को मुफ्त बिजली मिलती है लेकिन बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्य में मुफ्त में बिजली के लिए खेत मजदूर सभा संघर्ष चलाएगा।

Bihar News Government failed to provide five decimal land and permanent houses to the poor: Khegramasसम्मेलन को हारुन गद्दी,भिखारी बैठा,अवध बिहारी चौधरी,राज महम्मद गद्दी पर मोजम्मिल हुसैन,राजा गिरी, सुरेंद्र साह, शंभू राम, शंभू यादव, मधुमाला देवी, शांति देवी,जमीला देवी,सुंदर पति देवी, फुलेना देवी आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन में अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के अंचल सचिव मोज्जमिल हुसैन और अध्यक्ष ठाकुर साह को चुना गया।

Trending News