Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News तटबंधों की लगातार कराएं पेट्रोलिंग : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 1 August 2023
Bihar News तटबंधों की लगातार कराएं पेट्रोलिंग : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ते खतरे को देखते हुए 30 जुलाई की रात्रि लगभग 10.00 बजे बगहा शहर के शास्त्रीनगर तटबंध का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने हेतु कराये गये फ्लड फाईटिंग वर्क सुरक्षित पाए गए।Bihar News तटबंधों की लगातार कराएं पेट्रोलिंग : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा को निर्देश दिया कि कराये गये फ्लड फाईटिग वर्क तथा तटबंधों की सतत निगरानी नियमित रूप से की जाय। रात्रि में भी इसकी नियमित पेट्रोलिग आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर बनाकर रखी जाय। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सभी अभियंता एवं कर्मी सभी आवश्यक संसाधनों के साथ हमेशा तैयार रहेंगे। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल का स्टॉक रखेंगे ताकि विषम परिस्थिति में त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य किये जा सके।

निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा द्वारा बताया गया कि पूर्व में दिये गये निर्देश के आलोक में फ्लड फाईटिंग वर्क एवं तटबंधों की लगातार पेट्रोलिंग करायी जा रही है। वर्तमान में गंडक नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में है, जलस्तर में आंशिक वृद्धि हुई है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल यथा-सैंड फील ईसी बैग, नाइलन क्रैट, बीए वॉयर क्रैट, बैम्बु आदि का स्टॉक सुरक्षित रखा गया है।

जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम, बगहा को निर्देश दिया गया कि तटबंधों का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण आवश्यकतानुसार कार्यपालक अभियंता/अभियंता सहित अंचलाधिकारी के माध्यम से कराना सुनिश्चित करेंगी।Bihar News तटबंधों की लगातार कराएं पेट्रोलिंग : जिलाधिकारी

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम, बगहा, डॉ0 श्रीमती अनुपमा सिंह सहित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा के कार्यपालक अभियंता, श्री विष्णुदेव पासवान परवाना तथा अन्य अधिकारी एवं अभियंता भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-शिव शंकर सिंह, लिपिक, अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर का 29 जुलाई 2023 को सुबह के 5:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया
Next: Bihar News-बिहार जाति आधारित गणना के शेष बचे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं- जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.