Bihar News सामान्य प्रेक्षक के. सुरेन्द्र मोहन द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

Bihar News General Observer K. Surendra Mohan inspected various polling stations.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के मद्देनज़र बगहा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक (Observer) श्री के. सुरेन्द्र मोहन (IAS, 2006) द्वारा आज क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।Bihar News General Observer K. Surendra Mohan inspected various polling stations.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैम्प, व्हीलचेयर, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) एवं अन्य पदाधिकारियों से केंद्रवार तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रेक्षक मोहन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से महिला, दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का पर्व है, इसे स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है।Bihar News General Observer K. Surendra Mohan inspected various polling stations.

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News