BiharNews उप विकास आयुक्त ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

Bihar News Deputy Development Commissioner inspected the Materials Cell.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से आज उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, सुमित कुमार द्वारा विपिन हाई स्कूल, बेतिया स्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोषांग में निर्वाचन सामग्री के संधारण, रख-रखाव एवं वितरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।Bihar News Deputy Development Commissioner inspected the Materials Cell.

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों से जुड़ी सभी सामग्री जैसे मतपेटियाँ, स्टेशनरी, पोलिंग किट आदि की सही स्थिति एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वस्तु को वर्गीकृत ढंग से रखा जाए ताकि वितरण के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गति एवं पारदर्शिता बनाए रखें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने कोषांग में कार्यरत कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्य लोकतंत्र के इस महापर्व की सफलता से जुड़ा है, अतः सभी कर्मी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।Bihar News Deputy Development Commissioner inspected the Materials Cell.

निरीक्षण के दौरान कोषांग प्रभारी सहित कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Trending News