Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नरकटियागंज, सिकटा एवं रामनगर विधानसभा के डिस्पैच सेंटर की तैयारियों का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 30 October 2025
Bihar News District Election Officer inspected the preparations of dispatch centers of Narkatiaganj, Sikta and Ramnagar assembly constituencies.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आज नरकटियागंज, सिकटा एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्रों के डिस्पैच सेंटर का विस्तृत निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।IMG 20251030 WA0055

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रस्थान की संपूर्ण प्रक्रिया की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान सामग्री के वितरण से लेकर मतदान कर्मियों के सुरक्षित प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र, भोजन व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी सुविधाएं समय रहते पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण केंद्रों पर बनाए जा रहे काउंटर, कंट्रोल रूम, सहायता काउंटर एवं संचार व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ करें।

उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि डिस्पैच सेंटर से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए। किसी भी तरह की तकनीकी या व्यवस्थागत त्रुटि न रह जाए, इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मतदान दलों के प्रस्थान दिवस पर भी वे स्वयं सभी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।Bihar News District Election Officer inspected the preparations of dispatch centers of Narkatiaganj, Sikta and Ramnagar assembly constituencies.

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, नोडल पदाधिकारी, अभियंता तथा संबंधित कोषांगों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News सामान्य प्रेक्षक श्री कैलाश वानखेड़े ने द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
Next: Bihar News सामान्य प्रेक्षक के. सुरेन्द्र मोहन द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.