संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।
वैशाली समाज कल्याण संस्थान बिदुपुर बाजार वैशाली एवम आईसीआईसीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे संस्था के कार्यलय प्रांगण बिदुपुर बाजार मे चल रहे चार दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण एवम आर्थिक लाभ हेतू प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षक के रूप मे भरत कुमार के द्बारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही मशरूम के भिन्न भिन्न प्रकार के बारे मे बतलाया गया।मशरूम उत्पादन मे लगने वाले सामग्रियों को तैयार करने की जानकारी, कंपोस्ट तैयार करने की जानकारी, बीज की उपलब्धता इत्यादि के बारे मे बतलाया गया।
समापन के दिन प्रतिभागियों को मशरूम का बीज एवम अन्य सामग्रियों उपलब्ध कराया गया।
प्रतिभागियों ने कहा कि घर लौट कर मशरूम उत्पादन करने हेतू बतलाई गई विधि द्बारा मशरूम का उत्पादन करने का प्रयास करेगे।ताकि पौष्टिक आहार के साथ साथ आर्थिक लाभ भी कमा सके।
कार्यक्रम के दौरान आईसीआईसीआई फाउंडेशन के डेवलपमेंट आँफिसर अंकित कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।मुन्ना कुमार प्रशिक्षित किसान फरीदपुर ने अपने उद्बोधन मे बतलाया की महिलाएं आज सब्जी उत्पादन मे भाग लेकर आर्थिक लाभ कमा सकती है।

वैशाली समाज कल्याण संस्थान के कार्यकारी निर्देशक आँचल सिह के द्बारा महिलाओं को चयन किया गया।उद्धाटन के अवसर पर वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सचिव सुशील सिह, कोषाध्यक्ष रूणा देवी, सदस्य शीला देवी एवम ज्योत्सना कुमारी ने भाग लिया।
संस्था के सचिव सुशीला सिह ने अपने विचार व्यक्त करते हूए कहा की महिलाएं मशरूम उत्पादन मे भाग लेकर अपना आर्थिक लाभ कमा सकती है।प्रशिक्षण मे 30प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
ICICI Foundation के डेवलपमेंट आँफिसर अंकित कुमार ने आगे भी मधुमक्खी पालन टरने हेतू किसानों को चयन कर प्रशिक्षण देने की बात कही।साथ ही बतलाया कि मशरूम उत्पादन आज के दौड़ मे अच्छा रोजगार देने वाला साधन बन सकता है।
संस्था के कार्यकारी निदेशक आँचल सिह के द्बारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।एवम आगे भी महिलाओं को भिन्न भिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देने हेतू आईसीआईसीआई फाउंडेशन के डेवलपमेंट आँफिसर से अनुरोध जताया।