Bihar News : बेतिया में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने मारी छह गोली

Bihar News- Vaishali secured second position in the entire state by making more Ayushman cards than the target
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पूर्व मुखिया वठिकेदार जितेन्द्र सिंह की अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर गोली हत्या कर दी हैं। बताया जाता है कि मझौलिया प्रखंड के महना गनी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने बानुछापर रेलवे गुमटी के पास गोली मारी है। वे बाईक से बानुछापर स्थित अपने निवास पर जारहे थे।Bihar News: Former chief shot dead in Bettiah, armed criminals fired six bullets

पूर्व मुखिया को एक के बाद एक छह गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ठेकेदारी करते थे और उनका एक चिमनी भी चलता है। जो मझौलिया थाना के पारस पकड़ी गांव के मूल निवासी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि करीब 1 साल पूर्व उनके पुत्र पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।Bihar News: Former chief shot dead in Bettiah, armed criminals fired six bullets

इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending News