Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-खेती में नवाचार एवं अधिक मुनाफा हेतु करें ड्रैगन फ्रूट एवं अनानास की खेती : जिलाधिकारी 

जनवाद टाइम्स 18 January 2025
Bihar News-For innovation and more profit in farming, do farming of dragon fruit and pineapple: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली हाजीपुर।
जिलाधिकारी वैशाली की अध्यक्षता में जिला मत्स्य विभाग एवं कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई ।जिला अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों से संबंधित कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की । विभागों के कार्य व लक्ष्य प्राप्ति का अनुपात पिछले रिपोर्ट अनुसार अद्यतन प्रगति आदि की विस्तृत जानकारी ली। कार्यादेश के अनुपात में लक्ष्य की पूर्ति व शेष बचे कार्यों की भी जानकारी ली । मत्स्य विभाग के अधिकारी को जिला में प्रतिदिन 22 टन से 100 टन फीड मछली के भोजन वाले दाने की उत्पादन की प्राप्ति बताया । साथ ही जिला में अन्य प्रखंडों में चल रहे फीड उत्पादन की भी विस्तृत जानकारी दी।

Bihar News-For innovation and more profit in farming, do farming of dragon fruit and pineapple: District Magistrate 

जिलाधिकारी महोदय ने एस बी आई बैंक अन्य विभाग व किसानों से भी उनसे संबंधित अनेकों जानकारी ली एवं विस्तृत दिशा निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित ड्रैगन फ्रूट ,स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे किसानों से उनके खेती की पूर्ण प्रक्रिया व उत्पादन मुनाफा, लागत बाजार की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी ली एवं मॉनिटर डिस्प्ले पर किसानों को उक्त संबंधी खेती के लिए विस्तृत व आवश्यक दिशा निर्देश उदाहरण सहित दिया।उन्होंने ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी व अनानास की खेती को काफी अधिक मुनाफा व खेती में जिले के लिए नवाचार हेतु काफी प्रोत्साहित किया । उन्होंने इन फलों की खेती हेतु उपस्थित पदाधिकारियों व किसानों को कई निर्देश सुझाव भी दिया व प्रेरित किया।

Bihar News-For innovation and more profit in farming, do farming of dragon fruit and pineapple: District Magistrate
जिलाधिकारी ने आत्मा को उक्त फलों की खेती संबंधित कर्यशाला का आयोजन हेतु निर्देश दिया व सभी किसानों को इस खेती में प्रयास करने का आदेश दिया। उन्होंने प्रखंडवार मिट्टी की परीक्षण का भी आदेश दिया। उन्होंने जिला में ड्रैगन फ्रूट व अनानास की खेती में उन्नत स्थान प्राप्त करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने विजुअल माध्यम से किसानों को ड्रैगन फुट की अनेक किस्म व उनके पाए जाने वाले मिनरल विटामिन व प्राप्त मुनाफा आदि की भी विस्तृत जानकारी दी। प्रत्येक प्रखंड के पांच पांच किसानों को उक्त खेती का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसानों की जागरूकता व कृषि नवाचार हेतु ड्रैगन फुट की खेती कर रहे हैं किसान की जिला जनसंपर्क विभाग से साक्षात्कार का भी आदेश दिया ताकि जिले की अधिक से अधिक किसान इस खेती के लिए प्रेरित हो और कृषि क्षेत्र में प्रगति कर सकें।

Bihar News-For innovation and more profit in farming, do farming of dragon fruit and pineapple: District Magistrate
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी वैशाली ,जिला कृषि पदाधिकारी वैशाली,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ,अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी एवं कई किसान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया आयोजन
Next: Bihar News-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान हाजीपुर में आवासित दस माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के नदिया जिला निवासी दंपति को सुपुर्द किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.