Bihar News-मछली दुकानदार की बेखौफ अपराधियों ने की हत्या,गुस्साए लोगों टायर जलाए,सड़क जाम की

Bihar News-मछली दुकानदार की बेखौफ अपराधियों ने की हत्या,गुस्साए लोगों टायर जलाए,सड़क जाम की
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।

हाजीपुर(वैशाली)जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने वैशाली पुलिस को चैलेंज करते हुए एक मछली दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना हाजीपुर शहर के महिला कॉलेज के पास की है।जहां मछली दुकानदार पर बेखौफ अपराधियो ने सुबह-सुबह ही ताबड़ तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।घटना के बारे में बताया गया कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी मछली खरीदने पहुंचें।दुकानदार से मछली खरीदने की बात कर वजन करने को कहा था।जैसे ही मछली दुकानदार मछली का वजन करना शुरु किया वैसे ही अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।जिस दौरान दुकानदार पांच गोली लगी।गोलियों की आवाज से घटना स्थल पर अफरा तफर मच गया।

IMG 20230915 WA0225 IMG 20230915 WA0227 IMG 20230915 WA0228घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना हाजीपुर नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर की है।गोली लगने से घायल हुए मछली दुकानदार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक मछली दुकानदार हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के शिवनाथ सहनी के बेटे सुनील सहनी(24 साल) का है जो पिछले महीने ही अपना मछली का धंधा शुरु किया था।हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है।जाम करने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचें। मछली दुकानदार की हत्या और बवाल के बीच आक्रोशित लोगों को पुलिस समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खत्म कराया।इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक पर अपराधी मछली खरीदने आए थे और पीछे से आकर दुकानदार को गोली मार दी।

IMG 20230915 WA0227पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने का दावा किया है।जबकि बीते तीन दिनों में जिले में लगातार बेखौफ अपराधियों के तांडव से आम लोगों में दहशत है।हाजीपुर शहर में ही बीते तीन पहले ही अपराधियों ने सोना लूट कांड के अभियुक्त हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी थी।वहीं हाजीपुर शहर में ही एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया था।जबकि लालगंज स्थित एसबीआई बैंक के कर्मी को बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर गोली मार दी थी।इस घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि हाजीपुर शहर के ही दिग्घी में दो युवक पर बेखौफ अपराधियों ने हमला बोल दिया था और गोली मारकर घायल कर दिया।घटना के बाद भी वैशाली पुलिस मूकदर्शक बनी है और इन सभी घटना में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।वहीं हाजीपुर शहर में आज हुए मछली दुकानदार की हत्या से वैशाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है।

Bihar News-मछली दुकानदार की बेखौफ अपराधियों ने की हत्या,गुस्साए लोगों टायर जलाए,सड़क जाम कीपुलिस के रवैये पर सवाल करते हुए हाजीपुर शहर में गुस्साए लोगों ने यहां तक कह दिया है कि क्या पुलिस सिर्फ पैसा वसूलने के लिए है।सुरक्षा भगवान भरोसे है।लोगों ने वैशाली एस पी के भी तबादले की मांग कर दी है।वहीं विपक्ष के लोगों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वैशाली प्रजातंत्र की धरती अब अपराधियों की धरती बनती जा रही है।लोगों ने अविलंब सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Trending News