Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News लौरिया के कंधवलिया गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर बाप ने अपने पांच वर्षीय पुत्र सहित खुद को लगाई फाँसी

जनवाद टाइम्स 26 October 2023
Bihar News लौरिया के कंधवलिया गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर बाप ने अपने पांच वर्षीय पुत्र सहित खुद को लगाई फाँसी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई है । लौरिया थाना क्षेत्र के बगही बसवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 के कंधवलिया गांव निवासी कमरुज्जमा के पुत्र अज़ीमुल्लाह उर्फ डब्लू ने अपने पांच वर्षीय बेटे आयान को फांसी लगाकर खुद को फांसी लगा ली।

Bihar News लौरिया के कंधवलिया गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर बाप ने अपने पांच वर्षीय पुत्र सहित खुद को लगाई फाँसी
घटना बुधवार को देर शाम की बताया जा रहा है। मौके पर लौरिया पुलिस पहुंचकर दोनों शवों को जीएमसी अस्पताल में अन्त्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतकों की पहचान कंधवलिया गांव निवासी कमरुज्जमा के 33 वर्षीय पुत्र अज़ीमुल्लाह उर्फ डब्लू के रूप मे हुई है।
वही दूसरे मृतक अजीमुल्लाह के 5 वर्षीय पुत्र अयान के रुप में हुई है। दोनों मृत व्यक्ति आपस मे पिता और पुत्र थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज़ीमुल्लाह को दो बेटी है जिनका नाम आनावया 4 वर्ष एवं अंसारा 2 वर्ष है।
अज़ीमुल्लाह उर्फ डब्लू की पत्नी हरिरा खातून डेढ माह पहले अपने तीनों बच्चों को छोड़कर मायके देवराज के देउरवा गांव निवासी जुल्फकार अहमद के घर चली गई थी। मृतक अज़ीमुल्लाह की बड़ी बहन रेयाना बेगम ने बताया की भैया की शादी वर्ष 2018 में देउरवा गांव निवासी जुल्फकार अहमद की बेटी हरिरा खातून से हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसी बीच भैया को एक बेटा आयान हुआ भाभी ज्यादातर अपना समय मायके में ही गुजारती थी। ढाई बर्ष पहले भाभी हम लोगों के उपर कोर्ट परिवाद से दहेज प्रताड़ना का केश भी की थी। हमारे गांव के मुखिया एवं रिश्तेदार मिलकर मामला सुलझाने का प्रयास किए। परन्तु कुछ फायदा नहीं हुआ।
वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब अहमद उर्फ गोलू ने बताया कि अजिमुल्लाह पिछले ढाई बर्ष से परिवारिक कलह से काफी परेशान था। अपने दोस्तों से कर्जा पैसा लेकर कंधवलिया चौक पर दुकान चला रहा था।

Bihar News लौरिया के कंधवलिया गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर बाप ने अपने पांच वर्षीय पुत्र सहित खुद को लगाई फाँसी
डेढ़ माह पहले हरिरा खातून ने अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़ कर मायके चली गई थी। पांच दिनों पहले ही अजिमुल्लाह अपने दोनों बेटियों को लेकर अपने ससुराल देउरवा पहुंचा दिया था। मंगलवार के दिन अज़ीमुल्ला उर्फ डब्लू अपने ससुराल देउरवा गया था तथा रात्रि में वहीं पर रुक गया। बुधवार को सुबह में अपने बेटे आयान को लेकर घर कन्धवलिया आ गया।
बुधवार के शाम मे पता चला की अजीमुल्लाह ने वीडियो कॉल कर अपने पत्नी को दिखा दिया की बेटे को फांसी पर लटका रहा हूं और अब खुद फांसी पर झूल रहा हूं।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी हरिरा बेगम अपने भाई तौसीफ के साथ ससुराल कंधवलिया पहुंची तो देखा कि शव फंदे से लटका हुआ है। शव को नीचे उतारा तब तक किसी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी दी। अजिमुल्लाह ने परिवारिक कलह से तंग होकर पहले बेटे और फिर अपने को दो मंजीले छत पर पंखे से लटक कर फांसी दे दी। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों शवो को गुरुवार को सुबह में पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेजा जा रहा है। और घटना की जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News घरेलू विवाद में गोली मारकर बाप ने कर दी बेटे की हत्या
Next: Bihar News-आज सुबह ठीक 10:30 बजे जिलाधिकारी महोदय के द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.