Bihar news पंचायत निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में लाएं तेजी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Bihar news पंचायत निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में लाएं तेजी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पंचायत निर्वाचन, 2021 के अवसर पर नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए मतदान की तिथि 08.10.2021 निर्धारित है। साथ ही मतों की गणना 10-11 अक्टूबर 21 को सम्पन्न होगी। नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा की गयी।

 

 

IMG 20211005 WA0069इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मो0 गजाली, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग, अशरफ अफरोज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बैद्यनाथ प्रसाद उपस्थित रहे। साथ ही नरकटियागंज के एसडीओ, एसडीपीओ, निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित एसएचओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन बेहद ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन अत्यंत ही जरूरी है। इस हेतु कारगर कार्रवाई करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाय। निर्वाचन प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध धारा-107, 110 116(3) आदि के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। साथ ही ऐसे जगहों पर लगातार फ्लैग मार्च, दिन एवं रात में सघन पेट्रोलिंग करायी जाय।

उन्होंने निदेश दिया कि चिन्हित स्थलों पर ड्रॉप गेट का निर्माण कराया जाय तथा सूक्ष्मता से वाहनों एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जाय। इस दरम्यान भी आदर्श आचार संहिता के मामले पर त्वरित कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि पीसीसीपी डिस्पैच की व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, कलस्टर पर सुमिचित व्यवस्था ससमय कर ली जाय ताकि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिया गया है।

 

 

Bihar news पंचायत निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में लाएं तेजी : जिला निर्वाचन पदाधिकारीपुलिस अधीक्षक, बेतिया ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें। धारा-107, 110, 116 (3) सहित सीसीए की कार्रवाई भी करें। अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाये। चौकीदारी परेड अवश्य करायें तथा एक-एक गांव की खबर लें और समुचित कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ, नरकटियागंज, थानाध्यक्ष, शिकारपुर एवं साठी को 107 की कार्रवाई में वृद्धि करने एवं संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया है।