Bihar news लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, सभी मतदाता मतदान अवश्य करें – रोनाल्ड कुँअर सिंह

Bihar news Every vote is important for strengthening democracy, all voters must vote - Ronald Kunwar Singh
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोक सभा आम निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए विद्यालय स्तर पर कई प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संत लौरेंस स्कूल, चुहड़ी में छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Bihar news Every vote is important for strengthening democracy, all voters must vote - Ronald Kunwar Singh
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोनाल्ड कुँअर सिंह ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक, मतदाता को जागरूक होना चाहिए, और मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग जरूर करनी चाहिए। विशेषकर युवा वोटरों को आगे आना चाहिए और यह समझना चाहिए कि एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए वे स्वयं मतदान करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। 25 मई को सभी मतदाता मतदान करें इसके लिए विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।आज छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया और 25 मई को मतदान अवश्य करें, आपका मत आपका अधिकार, माँ-पापा मतदान अवश्य करें, आदि स्लोगन को अपनी हथेली पर मेहंदी से लिखकर मतदान करने का संदेश दिया।

Bihar news Every vote is important for strengthening democracy, all voters must vote - Ronald Kunwar Singh
वही कार्यक्रम में उपस्थित जिला स्वीप कोषांग की सदस्या सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे में बताया गया और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे अपने अभिभावकों को मतदान के महत्व को अवश्य बताए, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहें। सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया और कहा कि हमलोग अपने घर के सभी वोटरों और आस-पास के पड़ोसियों को भी मतदान के लिए अवश्य जागरूक करेंगे।

Bihar news Every vote is important for strengthening democracy, all voters must vote - Ronald Kunwar Singhकार्यक्रम में जिला स्वीप कोषांग के सदस्य उत्तम सिंह, शशिकांत, रानी कुमारी सहित विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका कुमारी,अन्नू कुमारी, संजय सर, अखिलेश कुमार एवं अन्य उपस्थित हुए।

Trending News