Bihar news शिक्षाविद पद्मनाथ दुबे का निधन

Bihar news शिक्षाविद पद्मनाथ दुबे का निधन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

चनपटिया के जबदौल गांव के एक साधारण परिवार में 1963 में जन्मे कॉमर्स के ख्यातिलब्ध प्राध्यापक गुरुवर पद्मनाथ दुबे ने अब से 32 साल पहले 1990 में नगर के किला मुहल्ला में कोचिंग की शुरूआत की थी। इसी शुरुआत के साथ पुरे जिले में कामयाबी का किला बनाने स्वर्गीय पद्मनाथ दुबे जी ने तीन पीढ़ियों को शिक्षा दान का अनूठा मिशाल बनाया है।अपनी तीनों संतानों यथा-पुत्र-रहान गौतम व पुत्री स्वेता प्रियदर्शिनी को सीए तथा दूसरे पुत्र रोहित गौतम को एमबीए बना कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाने वाले दुबे सर का इतिहास अनुकरणीय है। सेवाभाव से सम्पूर्ण समाज में ज्ञान की ज्योति जलाते रहे स्वर्गीय दुबे सर का निधन कल दिल्ली अपोलो अस्पताल में लंबे समय से जारी इलाज के दौरान हो जाना सचमुच हृदय विदारक है।

 

IMG 20220224 WA0027

 

नगर के किला मुहल्ला में संचालिय कोचिंग से अपने हजारों विद्यार्थियों को सफलता के शिखर पर पहुंचाने वाले दुबे सर को शतत श्रद्धांजलि देते हुये मैं कहना चाहूंगी कि– “अपनी यादों का देके नजराना वो जाने वाले आजीब होते हैं,
वो बड़े खुश नसीब होते हैं जिनके मरने पे सारे लोग रोते हैं।”Bihar news शिक्षाविद पद्मनाथ दुबे का निधन

 

Trending News