Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 April 2024
Bihar news शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उदेश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी। इसके साथ ही जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।Bihar news शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सभी की सहभागिता रही है। रामनवमी पर्व को भी जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। पूजा पाठ वाले स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है। अनाधिकृत रूप से मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होना चाहिए। इसका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी।

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में अरूण कुमार, आनंद सिंह, श्रीमती रजिया तब्बसुम, नितेश कुमार सिंह, इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, श्रीमती रीना देवी सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझावों से जिला प्रशासन को अवगत कराया। सदस्यों ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व सम्पन्न कराया जायेगा।Bihar news शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं रामनवमी पर्व : जिलाधिकारी

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था हर हाल में मेंटेन करना है। विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुमंडल एवं थानास्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली जाय। जुलूस हेतु अनुज्ञप्ति शर्तों के साथ निर्गत किया जाय। जुलूस में डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। जुलूस के मार्गों में विद्युत वायर की जांच कर ली जाय। यदि पूजा पंडाल की स्थापना होती है तो सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है।

उन्होंने निर्देश दिया कि विवादास्पद स्लोगन, झांकी, बैनर, पोस्टर नहीं लग सके, इसकी सतत निगरानी करनी है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखनी है। अफवाहों का त्वरित खंडन किया जाय। क्यूआरटी का गठन कर अलर्ट मोड पर रखा जाय। जिला एवं अनुमंडल स्तर पर कारगर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाय।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिस फोर्स अलर्ट रहेंगे और कारगर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि भंगहा मेला, पूजहां पटजिरवा मेला, खड्डा माई स्थान सहित अन्य पूजा स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की व्यवस्था थानाध्यक्ष करेंगे और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (जिला लोक शिकायत) अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, शंभु कुमार, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरूण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Agra News अग्र मिलन समिति कर्मयोगी एक्सटेंशन गर्मी में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ
Next: Prayagraj News :मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषयक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.