Bihar News नगर निगम के घाटों पर स्वच्छ वातावरण में सुरक्षित छठ पूजा करें सुनिश्चित:गरिमा

Bihar News Ensure safe Chhath Puja in a clean environment at the municipal corporation ghats: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

दीपावली का त्यौहार संपन्न हो जाने के बाद छठ पूजा महापर्व की तैयारी और तेज हो गई है। आगामी 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ पूजा मनाया जाना निर्धारित है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शहर के अनेक छठ घाटों की स्थिति देखने के बाद बताया नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर साफ सफाई के साथ स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा को सुरक्षित संपन्न करना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के छठ व्रतियों को छठ घाटों पर स्वच्छ वातावरण में छठी मईया की सुरक्षित उपासना और पूजा सुनिश्चित हो सके।

Bihar News Ensure safe Chhath Puja in a clean environment at the municipal corporation ghats: Garima
श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से छठ पूजा नेम टेम से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह भी लगातार विभिन्न छठ घाटों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान निगम के कर्मचारियों को घाटों की सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।Bihar News Ensure safe Chhath Puja in a clean environment at the municipal corporation ghats: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसके साथ ही यह भी बताया कि कुछ ही दिनों पूर्व दशहरा में दुर्गा पूजा मनाई गई है. जिसके बाद दुर्गा पूजा में बनाए गए प्रतिमाओं का विसर्जन तालाबों में ही किया गया है। जिस वजह से कई तालाब में प्रतिमाओं का अवशेष पसरा हुआ है। उनके द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में फंसे हुए कचरा और विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष को युद्ध स्तर पर निकलकर संबंधित तालाबों की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि प्रतिमा विसर्जन होने की वजह से तालाबों में छठ व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

Trending News