Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- दीपावली और छठ महापर्व को लेकर करें गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई सुनिश्चित:गरिमा

जनवाद टाइम्स 28 October 2024
Bihar News- Ensure quality cleanliness for Diwali and Chhath Mahaparva: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक सोमवार को आहूत की गई। नगर निगम के वातानुकूलित सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पुष्प गुच्छ देकर नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह का स्वागत किया। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि तीन दिन बाद दीपावली और उसके छह दिन बाद पूरे नेम टेम से मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर पूरे नगर निगम क्षेत्र के घर घर में तैयारी जारी है। इसको लेकर गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई सुनिश्चित करना नगर निगम प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। इसमें कोई भी कोताही या ढिलाई उजागर होना प्रशासनिक लापरवाही होगी। इसलिए हम चाहेंगे कि एक एक छठ घाट तथा उसके पहुंच पथों की उत्तम साफ सफाई नगर निगम की पहली और सर्वोपरि जिम्मेदारी है। पूर्व से लगी हुई सभी लाइटों की रिपेयरिंग कराना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

Bihar News- Ensure quality cleanliness for Diwali and Chhath Mahaparva: Garima महापौर श्रीमती सिकारिया के इस कथन से पूर्णतया सहमति व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि बेतिया नगर निगम के आयुक्त पद पर मेरे योगदान के अभी महज 48 घंटे ही हुए हैं। बावजूद इसके मैं दिन रात एक कर के मैं माननीया महापौर द्वारा निर्देशित कार्य को सफल बनाने में लग गया हूं। बहुत जल्द ही सभी वार्डों में झाड़ू , चुना, ब्लीचिंग आदि उपयोगी सामग्री मुहैया करा दिया जाएगा। इसके साथ ही महापौर मैडम के साथ पूरे सदन से अनुरोध है कि नगर निगम बोर्ड की आज की बैठक में विचारणीय विभिन्न मुद्दों के बाबत मेरी जानकारी काफी कम है। संबंधित अभिलेखों का अध्ययन के बाद ही मैं किसी भी प्रस्ताव का अनुपालन के बाबत कुछ कर सकूंगा। अतः मेरा अनुरोध है कि आज की बैठक में विचारणीय सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए छठ महापर्व सम्पन्न हो जाने के बाद ही नगर निगम बोर्ड की बैठक महापौर मैडम द्वारा आहूत की जाय। नगर आयुक्त के अनुरोध को उचित बता कर स्वीकार करने के साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हाउसिंग फॉर ऑल योजना के 139 चयनित लाभुकों को विभागीय स्वीकृति के आधार पर कार्यादेश मुहैया कराने के बाद भी आज तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है। तब नगर आयुक्त ने बताया कि वर्षों लंबित इस कार्य का अंतिम निष्पादन चालू माह की 30 तारीख तक या उससे पूर्व कर लेने का विभागीय आदेश प्राप्त है।

Bihar News- Ensure quality cleanliness for Diwali and Chhath Mahaparva: Garima अभिलेखों का अध्ययन और सरकारी अर्हता के आधार पर इसका निष्पादन अनिवार्य रूप से निर्देशित समय सीमा में कर लिया जाएगा। इसके साथ महापौर और अन्य का धन्यवाद करते हुए नगर आयुक्त द्वारा महापौर के आदेश से आज की बैठक समाप्त होने की घोषणा की गई।

Post navigation

Previous: Bihar News धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व कड़ी नजर रखने के लिए बेतिया पुलिस ने किया क्यू आर टी टीम का गठन
Next: Bihar News एक टेलर बालू सहित ट्रैक्टर जप्त,चालक फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.