Bihar News-विद्युत चोरी करने के आरोप में विद्युत कर्मी ने सोनपुर, हरिहरनाथ थाना में किया नामजद प्राथमिक की दर्ज

Bihar News-Electrical worker lodged FIR in Sonpur, Hariharnath police station on charges of theft of electricity.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

सारण /सोनपुर ।
विद्युत बकाया राशि रखने वाले 20 उपभोक्ताओं को विभाग ने किया विद्युत विच्छेद

सोनपुर । सोनपुर विद्युत विभाग के टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापामारी का विद्युत चोरी करते हुए तीन लोगों को नामजद हरिहरनाथ थाना व सोनपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

Bihar News-Electrical worker lodged FIR in Sonpur, Hariharnath police station on charges of theft of electricity.

इस बात की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता सूरज कुमार ने सोमवार को बताया कि सोनपुर नगर पंचायत के अंतर्गत मीना बाजार के सुदामा देवी पति विजय राय जो मैन सर्विस वायर से पहले तार को टैपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को 27435 //के क्षति हुई है जबकि पहलेजा शाहपुर दियारा के सियाराम राय के पुत्र विगान राय जो आईटी तार से टोका फँसा कर अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग कर रहा था जिसे विभाग को 14240/- की क्षति हुई है वही सोनपुर मेला ग्राउंड नखास पर संजय कुमार ने इन बी०पी०डी०एससी एल के डीबी बॉक्स से तार जोड़ का अवैध तरीके से विद्युत का चोरी का उपयोग कर रहा था जो क्राफ्ट बाजार एवं निक्की हाउस झूला में उपयोग कर रहा था । विधुत चोरी करने के आरोप में समस्तीपुर जिले के बेलसरी तारा गांव के रहने वाले संजय कुमार पिता स्वर्गीय धीरन महतो के चोरी से विद्युत जलाने के कारण 66397/- की विभाग को क्षति हुई है इसके खिलाफ हरिहरनाथ थाना में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

Bihar News-Electrical worker lodged FIR in Sonpur, Hariharnath police station on charges of theft of electricity.
जेई सूरज कुमार ने यह भी बताया कि नगर थाना क्षेत्र के वैसे विद्युत उपभोक्ता जिनके यहां विद्युत बकाया ₹5000 से अधिक था वैसे 20 उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद कर दिया गया है । जिसमे जहाँगीरपुर ,राहर दियर,सबलपुर चाई टोला,चित्रसेनपुर ,शिकारपुर दरियापुर ,सोनपुर मीना बाजार के कुल 20 उपभोक्ता है । अगर विद्युत विच्छेद करने के बाद चोरी से अगर विद्युत का उपयोग करते पकड़े गए तो इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News