Bihar News शिक्षा ही बाल मजदूरी समाप्त करेगा :कलाम

Bihar News शिक्षा ही बाल मजदूरी समाप्त करेगा :कलाम
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

डब्लू एन सी बी परियोजना अंतर्गत आज दिनांक 14जून 2023 को दिन 11बजे से फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी परिसर बानुछापर, बेतिया के सभागार मे बलमजदूरी /बालविवाह उन्मूलन के लिए मिडिया कर्मियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ सिस्टर सरोज लकड़ा के स्वागत सम्बोधन के साथ किया गया l परियोजना समन्वयक मo कलाम अंसारी ने परियोजना के मुख्य उपलब्धिया की जानकारी “पवार पाइन्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया l

IMG 20230614 WA0142
मिडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए निदेशिका सिस्टर सरोज ने कहा की बालश्रम उन्मूलन के लिए आयोजित इस परिचर्चा बैठक मे बालविवाह एवं बलमजदूरी उन्मूलन हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया जाय ताकि जिले से बालमजदूरी एवं बालविवाह की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके l
मो कलाम अंसारी ने कहा की काम :बच्चो का व्यवसाय नहीं “” परियोजना एक बहुदेशीय संयुक्त पहल है जिसके द्वारा 2025 तक बालश्रम के सभी रूपों को समाप्त करने की एक पहल शुरू की गई है l फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया द्वारा डब्लू एन सी बी परियोजना अंतर्गत बlल मजदूरी एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जाते है ताकि कामकाजी बच्चो को बालमजदूरी के चंगुल से बचाया जा सके l

Bihar News शिक्षा ही बाल मजदूरी समाप्त करेगा :कलाम
पत्रकार अमानुल हक ने कहा की हम किसी भी मुद्दों को ईमानदारी से समाज के सामने रखते है l हम मिडिया कर्मी अपने समाचार पत्रों के माध्यम से बालमजदूरी के समस्याओ को उठाएगे l समाज, सरकार एवं परिवार बालमजदूरी इसके खिलाफ जागेंगे तो बालमजदूरी जरूर मिटेगी l
मोहन सिंह ने कहा की बच्चो का बाल मजदूरी के खतरों, लिंग समानता के महत्व को बताने की जरूरत है ताकि अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठा सके बच्चो को कौशल शिक्षण केंद्र से जोड़ने एवं युवाओ को रोजगार के अवसर तलाशने मे मदद करने की जरूरत है l बालमजदूरी मिटाने मे ये कदम सहायक होंगे l मिडिया कर्मी बच्चो के मुद्दों को जन -जन तक पहुचाये l

Bihar News शिक्षा ही बाल मजदूरी समाप्त करेगा :कलाम
पत्रकार शाहीन सबा,शहाबुद्दीन , धर्मेंद्, सोनू भारद्वाज,आशुतोष वर्नावाल, केo राय अतुल जी एवं अन्य ने इस मुहीम मे सकारात्मक पहल करने की अपील की l कार्यक्रम को सफल बनाने मे पत्रकारों सहित परियोजना समन्वयक मo कलाम अंसारी, भारती राकेश, केविन विलियम, सुजीत कुमार, अरविन्द कुमार, आरती कुमारी, आशिया प्रवीण, इसरत प्रवीण, एवं रामपुकार चौधरी ने अथक प्रयास किया l

Trending News